सुरेश प्रभु आज दिखाएंगे ‘तेजस एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी, जानें क्या है किराया और सुविधाएं
रेल मंत्री सुरेश प्रभु एलईडी टीवी, वाईफाई, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बहुप्रतीक्षित ‘तेजस एक्सप्रेस’ को आज मुंबई से हरी झंडी दिखाकर गोवा के लिए रवाना करेंगे. इस ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा. यदि कोई यात्री टिकट खरीदते वक्त भोजन का विकल्प चुनता है तो किराये में खानपान शुल्क जोड़ा जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हवाई जहाज जैसी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का किराया तय करने के लिए रेलवे बोर्ड में रविवार को दिनभर मशक्कत होती रही. दिन में एक बार शताब्दी से 20 प्रतिशत ज्यादा किराया तय किया गया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद रात में इसे बदलकर शताब्दी से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा रखने की घोषणा हुई.

