प्रधानमंत्री के मंत्रियोंNews politics 

शिवसेना ने की प्रधानमंत्री के मंत्रियों की आलोचना

भारत इस समय आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। देश के सभी ऑटोमोबाइल सेक्टर की गति मंद पड़ गई है। विकास दर में लगभग 2% की गिरावट देखने को मिली है। जो कि देश के लिए बहुत बड़ा झटका है। भारत का उद्देश्य 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनना है। इसके लिए कम से कम भारत को प्रत्येक वर्ष 8% से भी ज्यादा की विकास दर चाहिए।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए उन पर आरोप लगाया है कि जब नरेंद्र मोदी और अमित शाह अच्छा काम कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री के मंत्रियों द्वारा दिए गए उलूल जलूल बयान उनके कार्य को और भी मुश्किल बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री के मंत्रियों के बयानों को बताया लापरवाही

पीयूष गोयल

शिवसेना ने सामना में लिखा है कि जब देश के गृह मंत्री अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे समय में उनके मंत्रियों द्वारा दिए गए अजीबोगरीब बयान उनके कार्य को और भी मुश्किल बना रहे हैं। शिवसेना ने कहा कि देश के इस आर्थिक मंदी के दौर में बेरोजगारी पर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ऑटोमोबाइल सेक्टर में उबर और ओला को जिम्मेदार बताया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल के आइंस्टाइन द्वारा गुरुत्वाकर्षण की खोज वाले बयान को लेकर भी उनकी आलोचना की।

विज्ञान का आधार बदलने जा रहे हैं मंत्री जी

शिवसेना ने सामना में लिखा है कि क्या इस तरह के बयान देकर सरकार लाखों लोगों को रोजगार दे पाएगी। शिवसेना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की रिसर्च को न्यूटन और आइंस्टाइन की रिसर्च से भी बड़ा बताया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 4 वर्षों में लगातार उच्च विकास दर पर बने रहने के बाद भारत अब आर्थिक मंदी के हालात से गुजर रहा है। भारत के सभी क्षेत्रों की गति बिल्कुल धीमी पड़ गई है। ऐसे में आने वाले समय में विकास दर काफी कम रह सकती है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
शिवसेना ने की प्रधानमंत्री के मंत्रियों की आलोचना
Article Name
शिवसेना ने की प्रधानमंत्री के मंत्रियों की आलोचना
Description
देश के आर्थिक मंदी के हालात के दौरान प्रधानमंत्री के मंत्रियों द्वारा दिए गए उलूल जुलूल बयानों को लेकर शिवसेना ने उन पर निशाना साधा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment