Breaking News Knowledge News 

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बेलूरमठ में प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामकृष्ण मिशन के अधिकारियों ने कहा कि मोदी पड़ोसी हावड़ा जिले के मठ में रात भर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बने, वह रविवार को सुबह उठे और स्वामी विवेकानंद के मंदिर गए। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने मुख्य मंदिर के भवन का दौरा किया और श्री रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जरूर पढ़ें- कोलकाता की चार ऐतिहासिक इमारतों का प्रधानमंत्री ने किया जीर्णोंद्धार

“द हिन्दू” अखबार से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह मठ परिसर में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। शनिवार शाम बेलूर मठ पहुंचे। पीएम शहर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलूर मठ में दिए संबोधन के दौरान कहा कि बेलूर मठ की यात्रा किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। प्रधानमंत्री ने बेलूर मठ में उन्हें दिए गए शरण के लिए वहां के अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि बेलूरमठ में विवेकानंद जी के विचार, व्यक्तित्व और वाणी के प्रभाव से हम यहां खिंचे चले आते हैं। इस भूमि पर फैला हुआ मां शारदा का आंचल हमें यहां बस जाने का प्यार देता है।

पीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की वो बात हमें हमेशा याद रखनी होगी जब वो कहते थे कि “अगर मुझे सौ ऊर्जावान युवा मिल जाएं, तो मैं भारत को बदल दूंगा”।यानि परिवर्तन के लिए हमारी ऊर्जा, कुछ करने का जोश ही आवश्यक है। सीएए पर जारी विरोध प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने कहा, मैं फिर कहूंगा सिटिजनशिप एक्ट नागरिकता लेने का नहीं, नागरिकता देने का कानून है और सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट उस कानून में सिर्फ एक संशोधन के रूप में है।

Related posts

Leave a Comment