रद्द हो सकता है पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे देश के सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला होने के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध काफी बिगड़ गए। दोनों देशों के संबंध वापस सामान्य हो पाते मगर उससे पहले ही भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का देश में पूर्ण विलय करने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और ज्यादा बढ़ गई। अब इसकी आंच खेलोम पर भी पड़ती हुई नज़र आहुई नजर आ रही है।
दरअसल पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को नवंबर में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। मगर अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का यह दौरा संकट में नजर आ रहा है। हालांकि भारत सरकार की तरफ से बीसीसीआई को अभी तक कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
नवंबर में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को आना था भारत

दरअसल आईसीसी द्वारा भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच या दौरा पहले से ही प्रस्तावित था। जिसमें भारतीय धरती पर पाकिस्तान की टीम अगर तीन वनडे मैच खेलती। यह वनडे मैच आईसीसी विश्व चैंपियनशिप का हिस्सा था। अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से कोई संपर्क नहीं किया है। बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोई संपर्क नहीं किया है। बीसीसीआई ने भारत सरकार से इस मामले में अनुमति मांगी थी मगर अभी तक केंद्र सरकार ने हरी झंडी नहीं दिखाई है। नियमों के मुताबिक भारत को पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत कर दौरे की जानकारियां उपलब्ध करानी थी।
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने लगाया आरोप
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने भारत पर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि भारत इस दौरे की मेजबानी करने के लिए कोई भी इच्छा नहीं दिखा रहा है। अभी तक बीसीसीआई ने पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया है। इस मामले में बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि जब तक भारत सरकार उन्हें हरी झंडी नहीं देती है तब तक वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



