प्याज की बढ़ती कीमतों पर एक के बाद एक बयानबाजी
प्याज की बढ़ती कीमतों पर एक के बाद एक बयान बाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में मजाकिया लहजे में कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों से व्यक्तिगत तौर पर उनपर कोई खास असर नहीं पड़ा है, क्योंकि उनका परिवार प्याज-लहसुन जैसी चीजों को खास पसंद नहीं करता है। सीतारमण ने कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा प्याज-लहसुन नहीं खाती…इसलिये चिंता न करें। मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जिसे प्याज की कोई खास परवाह नहीं है।’ वित्त मंत्री की इस बात अन्य सांसद हंस पड़े।

वहीं दूसरी ओर प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बाद अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बयान सामने आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा मैं शाकाहारी आदमी, क्या मालूम की प्याज का क्या है।उन्होंने कभी प्याज नहीं चखा, इसलिए उन्हें कैसे पता होगा कि प्याज का क्या दाम है? उन्होंने निर्मला सीतारमण के बयान का भी बचाव किया।
इससे पहले कांग्रेस ने संसद परिसर में प्याज की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों के साथ चिदंबरम ने पोस्टर लेकर बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस सांसदों ने संसद में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में ‘महंगाई पर प्याज की मार, चुप क्यों है मोदी सरकार’, ‘कैसा है ये मोदी राज, महंगा राशन, महंगा प्याज’ जैसे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। साथ ही अब इस बयान पर चुटकी लेते हुए पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है, ”वह प्याज नहीं खाती। तो वह क्या खाती हैं? क्या वह एवोकाडो खाती हैं।” एवोकैडो और प्याज़ के नाम पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और जोक्स चल रहे हैं।
जरूर पढ़ें –पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब

