आल इंडिया डॉक्टर स्ट्राइकhealth News politics Trending 

आज है आल इंडिया डॉक्टर स्ट्राइक , जानिये क्या है इसके पीछे कारण

आल इंडिया डॉक्टर स्ट्राइक : बंगाल में डॉक्टरों की हुई स्ट्राइक अब देशव्यापी होने जा रही है| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहेगी|

आईएमए ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी तरह का काम डॉक्टरों द्वारा स्थगित रहेगा |आईएमए की तरफ से यह ऐलान तब किया गया है जब एक दिन पहले ही केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा था|

देश की सबसे बड़ी मेडिकल संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मांग की है कि केंद्र स्तर पर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाना चाहिए| एसोसिएशन ने कहा के डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है|

ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर हुए एक , मिलकर लिया बड़ा विद्रोही कदम !

आल इंडिया डॉक्टर स्ट्राइक : आईएमए ने कहा…….

आईएमए ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कानून में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे मिसाल कायम हो सके| इसके लिए आईपीसी और सीपीसी कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है|

आईएमए ने कहा कि यह हड़ताल 24 घंटे रहेगी यानी सोमवार सुबह 6:00 बजे से मंगलवार सुबह 6:00 बजे तक के लिए आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की सर्विस बंद रहेगी| हालाँकि हड़ताल के दौरान आपातकाल सेवाएं द्वारा जारी रहेंगी| आईएमए ने अमित शाह से डॉक्टर विरोधी हिंसा रोकने के लिए ठोस कानून लाने की मांग की है|

अब देखना होगा कि ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार का अगला कदम क्या होगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन वह इस पर एक्शन लेंगे ऐसा सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है| बता दें कि बंगाल में दो सरकारी जूनियर डॉक्टरों को मरीज के लोगों द्वारा पीट दिया गया था जब मरीज की मौत हो गई थी जो कि मुस्लिम समुदाय का था| इसके बाद से ही डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी और कइयों ने इस्तीफे भी दे डाले है|

 

बंगाल सरकार बनाम डॉक्टर : ममता दीदी झुकी लेकिन डॉकटरो की हड़ताल …….

Related posts

Leave a Comment