ममता बनर्जीNews 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद जाकर किया भाजपा के दफ्तर पर कब्जा

भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच नफरत की राजनीति अब और भी ज्यादा नफरत भरी होती जा रही है। बीजेपी और टीएमसी की यह लड़ाई लोकसभा चुनाव के बीच में भी सामने देखने को मिली थी जब लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण में इन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुईं। टीएमसी कार्यकर्ता द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी दिखाया जाना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी टीएमसी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में अक्सर ही गुंडागर्दी करते रहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी टीएमसी कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या करने के आरोप लगे। अब तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद कार्यकर्ताओं के साथ जाकर बीजेपी दफ्तर पर कब्जा कर लिया है।

बीजेपी दफ्तर पर जाकर किया कब्जा

दरअसल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के नैहाटी में बने बीजेपी के दफ्तर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने समर्थकों के साथ पहुंची। वहां पर उन्होंने खुद अपने सामने बीजेपी दफ्तर का ताला तुड़वाया और दफ्तर में बने भगवा रंग और कमल के निशान पर अपनी पार्टी का रंग प्रिंट करके बीजेपी से जुड़े सभी रंगो को मिटाने का आदेश दे दिया। ममता बनर्जी ने सफाई दी कि पहले या पीएमसी का ही दफ्तर था। जिसे लोकसभा चुनाव के बाद जीत के आए बीजेपी सांसद ने कब्जा कर हथिया लिया था।

बाबुल सुप्रियो ने बोला हमला

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ममता बनर्जी को गेट वेल सून का कार्ड भेजेंगे। बाबुल सुप्रियो के अनुसार ममता बनर्जी एक अनुभवी नेता हैं। मगर पिछले कुछ समय से ममता बनर्जी की हरकतें असामान्य सी हैं। उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अच्छी हरकतें करनी चाहिए। मगर वह इधर उधर की हरकतें करती हैं उन्हें अपने दिमाग को स्थिर रखना चाहिए और हो सके तो किसी मनोचिकित्सक को दिखाना चाहिए। कुछ समय पहले ममता बनर्जी जय श्री राम बोलने वालों को गुंडे बता रही थीं। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें पर पश्चिम बंगाल में बढ़ती जा रही हैं।

Summary
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद जाकर किया भाजपा के दफ्तर पर कब्जा
Article Name
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद जाकर किया भाजपा के दफ्तर पर कब्जा
Description
बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव में हिंसक झड़पों के बाद अब ममता बनर्जी ने समर्थकों के साथ जाकर बीजेपी के दफ्तर पर कब्जा कर लियाहैहै।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment