यूपीपीएससी विवाद को मुख्यमंत्री योगी ने बताया समाजवादी के पाप का पचड़ा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में होने वाले धांधली और पेपर लीक को लेकर पिछले 3 दिनों में प्रयागराज में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। छात्र लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ लोक सेवा आयोग में होने वाली धांधली और पेपर लीक को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार भी लगातार छात्रों को शांत कराने के लिए गिरफ्तारियां कर रही है। मगर छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब तक परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कई बातें भी निकल कर सामने आई हैं। मगर हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान देते हुए कहा है कि लोक सेवा आयोग में इस तरह की धांधली समाजवादी पार्टी के पाप का पचड़ा है जिसे साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर मचे घमासान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किए। इनमें से 1 ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के ऊपर हमलावर होते नजर आए तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी आयोगों के अध्यक्ष को चेतावनी दी।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयोग में इस तरह की धांधली समाजवादी पार्टी द्वारा पाली गई है। जिसको साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने सभी आयोगों के अध्यक्ष को बुलाकर यह चेतावनी दे दी है कि ईमानदारी से और पारदर्शिता से परीक्षा करवाना आयोगों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।
सरकार की हो रही किरकिरी
इस समय यह मामला पूरे प्रदेश में गूंज रहा है जिसे लेकर प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। परीक्षा देने वाले छात्रों के अलावा अब पीसीएस अधिकारी भी इस मामले में छात्रों को अपना समर्थन देते हुए नजर आ रहे हैं। उनका भी कहना है कि केवल परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि यह मुद्दा संस्था की प्रतिष्ठा और गरिमा का है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



