गणतंत्र दिवस से पहले सेना व आतंकी के बीच हुए मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, दो जवान घायल
जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। आज एक बार फिर से यह खबरों में बना हुआ है। जी हां क्योंकि गणतंत्र दिवस से पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसी दौरान सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया वैसे बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल भी हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए आर्मी बेस में भर्ती कराया गया है।
हालांकि इससे पहले सेना ने त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को घेरने का दावा किया था और तो और इसके लिए सेना ने आस-पास के इलाके में नाकेबंदी भी कर दी है और पूरे इलाके को घेर लिया। दरअसल हुआ यूं कि गणतंत्र दिवस की वजह से घाटी में पहले से ही सुरक्षा चाक चौबंद है। आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही सेना त्राल पहुंच गई और आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन चलाया।
सेना के जवानों ने दिखाया दम

पुलिस द्वारा बताया गया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल में हरि-पारी इलाके में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। और फिर क्या था जब सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
अधिकारी ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सेना ने जिन आतंकियों को घेरा था, उनमें आतंकी कारी यासिर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आम लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया था। इस आतंकी पर त्राल गुज्जरों की हत्या का आरोप है। इसके अलावा दूसरे आतंकी का नाम बुरहान शेख बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एक फिदायीन है। ऐसे में ये साफ समझ आ रहा है कि अब आतंकियों को भी समझ आ ही गया होगा कि वो किससे पंगा लेने की सोच रहे हैं, भारतीय सेना अब उन्हें इतनी आसानी से जाने नहीं देगी।

