महाकाल मंदिर में बढ़ी प्रसाद लड्डू की कीमत, अब मिलेगा इतने रूपये में, जानियेFeatured Article Knowledge News 

महाकाल मंदिर में बढ़ी प्रसाद लड्डू की कीमत, अब मिलेगा इतने रूपये में, जानिये

इस समय उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (महाकाल) से आम जनता के लिए एक जानकारी सुनने को आ रहा है कि सोमवार के दिन मंदिर समिति ने एक फैसला लिया है कि अब मंदिर में मिलने वाला प्रसाद का दाम अब बढ़ा दिया गया है। जहां आपको बता दें कि अब महाकाल मंदिर में प्रसाद लड्डू की कीमत में 60 रूपये की बढ़ोत्तरी कीी गई है। आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में 3 दिन बाद 300 की जगह 360 रुपये में लड्डू प्रसाद श्रद्धालुओं को मिलेगा। साथ ही साथ अब 20 दिसंबर से महाकाल मंदिर में मोबाइल पूर्णता प्रतिबंध किया जाएगा। जहां भक्त अब मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

पहले मिलता था इतने रूपये में

वहीं, डीएम आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा का जो प्रसाद बनता है उस लड्डू को बनाने में 374 रुपये प्रति किलोग्राम की लागत आती है। फिर भी इसके बावजूद समिति ने लड्डू के प्रसाद को सिर्फ 360 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का फैसला लिया है। इससे समिति को 14 रुपये प्रति किलो घाटा रहेगा ही। बता दें, पहले यह लड्डू का प्रसाद 300 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता था। जहां भक्त यह प्रसाद मंदिर से लेकर अपने घर ले जाया करते है।

वीवीआईपी भक्त भी नहीं ले जा सकेंगें मोबाइल

वहीं, डीएम ने बताया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद यह पहली बैठक थी और इसमें कुछ और भी निर्णय लिए गए हैं। 20 दिसंबर से मंदिर में मोबाइल फोन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। दर्शन के दौरान वीवीआईपी भक्त भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। जो कोई भी ऐसा करता दिखा उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है।

पिछले कुछ समय से मिल रही थी शिकायतें

हालांकि, कलेक्टर आशीष सिंह ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में लगातार मोबाइल से वीडियो और रील्स बनाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। आजकल सभी लोग मोबाइल रखते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में लॉकर बनाए जाएंगे। यहां श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल रख सकेंगे। जहां इसका टोकन उन्हें दिया जाएगा। जिससे मोबाइल सुरक्षित भी रहेगा।

.

Related posts

Leave a Comment