गौतम गंभीर ने विराट कोहली को IPL के लिए कही यह बड़ी बात
गौतम गंभीर ने मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जी हां गौतम गंभीर ने विराट कोहली को कहा है कि कप्तान के तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को संभालने में विराट कोहली पूरी तरह से कामयाब नहीं साबित हुए हैं, फिर भी वह टीम के कप्तान बने हुए हैं।
टीम का शुक्रिया अदा करें विराट कोहली – गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान हैं लेकिन बतौर कप्तान उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आज तक एक भी बार खिताब नहीं जीता है फिर भी वह इस टीम के कप्तान बने हुए हैं।
दरअसल गौतम गंभीर ने कहा है कि- “कप्तान के तौर पर वह अपनी टीम को एक बार भी खिताब दिलाने में सफल नहीं रहे हैं। गौतम गंभीर ने आगे कहा कि विराट कोहली कप्तान के तौर पर मुझे ज्यादा चालाक नजर नहीं आते और अब तक उन्होंने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितने कि उसके रिकॉर्ड्स। इस लीग में कई ऐसे कप्तान है जिन्होंने 3 बार खिताब जीता है। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम पर तीन-तीन खिताब है। इसलिए मुझे लगता है कि विराट को अभी लंबा वक्त तय करना है।
हालांकि जब गंभीर से महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से विराट की तुलना करते हुए सवाल पूछा गया तो गौतम गंभीर ने कहा कि “उनकी तुलना नहीं कर सकते क्योंकि विराट पिछले साथ 8 वर्षों से बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं, और वह टीम की लगातार कप्तानी भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल की सबसे पहली खिताबी जंग विराट कोहली और धोनी के बीच ही होने जा रही है।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
गौतम गंभीर ने विराट कोहली को IPL के लिए कही यह बड़ी बात
Description
गौतम गंभीर ने मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं...
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
IndiaAlive.in
Publisher Logo


