राहुल गाँधी बनाम परेश रावलNews politics Social Media Trending 

राहुल गाँधी बनाम परेश रावल की ज़ुबानी जंग योग दिवस पर इस तरह हुई

राहुल गाँधी बनाम परेश रावल :गुरुवार को भारत सहित पुरे विश्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी घटिया राजनीति का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को इस अच्छे दिन का उपहास उड़ाया|

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ट्विटर पर योग करते सेना के डॉग यूनिट की फोटो ट्वीट करते नजर आए जिसके बाद वह विवादों में घिर गए|

इस फोटो के ऊपर राहुल ने लिखा “न्यू इंडिया”| उनके इस ट्वीट पर उनके विरोधियों ने त्वरित प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी|

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर योग दिवस और सेना का मजाक उड़ाने का संगीन आरोप लगा दिया|

लोकसभा ट्रिपल तलाक बिल बहस में इन दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी तकरार

राहुल गाँधी बनाम परेश रावल : अभिनेता का राजनेता को सीधा जवाब

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने आर्मी डॉग यूनिट तस्वीर पर न्यू इंडिया कैप्टन लिखकर योग दिवस और सेना का मजाक उड़ाया है|

फोटो में दिख रहे जो कुत्ते हैं वह सेना के ही हैं और यह दो आर्मी डॉग यूनिट के हैं| राहुल ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा-“यह है न्यू इंडिया” राहुल के इस विवादित ट्वीट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया और उनकी जमकर आलोचना हुई|

राहुल गांधी पर वार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया कांग्रेस का मतलब है नकारात्मकता| मध्यकालीन तत्काल तीन तलाक प्रथा के समर्थन में आज उनकी नकारात्मकता साफ तौर पर देखी गई| अब यह योग दिवस का मजाक उड़ाते हैं और हमारी सेना का फिर से अपमान करते है| उम्मीद है कि सकारात्मकता की भावना बनी रहेगी| यह कठिन से कठिन चुनौतियों से पार पाने में मदद करती है|

ट्विटर पर शुरू हुआ यह विवाद राहुल गांधी बनाम परेश रावल की जुबानी जंग में बदल गया| फिल्म अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला| परेश रावल ने ट्वीट किया कि- “हां राहुल जी यह नया भारत है जहां कुत्ते भी आपसे ज्यादा स्मार्ट है”|

परेश रावल का यह सीधा वार राहुल गांधी पर था| अपने ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी को मेंशन भी किया|

राहुल गांधी ने हालांकि किसी का भी जवाब नहीं दिया क्योंकि वह जान चुके थे कि विवाद काफी बढ़ चुका है और उनका कुछ भी कहना उल्टा उन्हीं के खिलाफ जाएगा|

बता दें कि योग कर रही आर्मी डॉग यूनिट की तस्वीर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट की थी| पीएम मोदी के प्रयासों पर 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था और शुक्रवार को पूरे विश्व ने इसको बड़े ही धूमधाम से मनाया|

लगता है हार से हताश राहुल गांधी खुद अपना समय भूल गए जब वह अपने घर से अपने पालतू कुत्ते की तस्वीरें वायरल किया करते थे| अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही उन्होंने आर्मी यूनिट आर्मी डॉग यूनिट का मजाक उड़ाना मुनासिब समझा जबकि उनकी खुद की जिंदगी ही एक मजाक सी बन चुकी है|

 

एफएटीएफ की ब्लैकलिस्ट में आने से पाकिस्तान आखिर कैसे बचा ?

Related posts

Leave a Comment