डोनाल्ड ट्रंप ने भेजी नरेंद्र मोदी को बधाई
लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद से ही बहुमत प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को एक के बाद एक लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। पार्टी के सदस्य राजनेता, कार्यकर्ता से लेकर भारतीय जनता पार्टी के चहेतों ने भी नरेंद्र मोदी को ट्विटर के जरिए लाखों करोड़ों की संख्या में बधाई नामा भेजा है लेकिन इसके अलावा कई शक्ति संपन्न राष्ट्र के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के द्वारा भी बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। अरब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को बधाई भेजी है।
क्या कहा ट्रंप ने –
Congratulations to Prime Minister @NarendraModi and his BJP party on their BIG election victory! Great things are in store for the US-India partnership with the return of PM Modi at the helm. I look forward to continuing our important work together!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 23, 2019
भारतीय जनता पार्टी के पार्टी मुख्यालय पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत का जश्न मना रहे थे उसी समय अन्य देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी नरेंद्र मोदी पर अपनी नजर बनाए रखे हुए थे। इसी बीच शक्तिशाली देशों की सूची में सबसे पहले स्थान पर काबिज अमेरिका ने विकासशील देश में मोदी की भूमिका को भागते हुए और लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ जीत को देखते हुए अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को बधाई भेजी।
इजरायल के प्रधानमंत्री के द्वारा मोदी को फोन करके बधाई दी गई और उन्होंने जल्द ही मुलाकात की इच्छा भी जताई इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की जीत काफी आश्चर्यजनक है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही मिलकर नई नीतियों पर बेहतरीन तरीके से काम करेंगे। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई भेजी।
लोकसभा चुनाव 2019 में बहुत बड़े स्तर पर चुनावी घमासान हुआ लगभग 1 महीने तक चले साथ चरणों के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ और जिन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन तरीके से अपना कब्जा जमाया है उससे बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। कई सीटों पर तो बीजेपी उम्मीदवारों ने दो, तीन, और 4 लाख से भी ज्यादा मतों से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

