दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित ट्वीट
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर बीजेपी को लेकर बयान देते रहते हैं। मगर कभी-कभी अरविंद केजरीवाल देश की राजधानी के मुख्यमंत्री होने की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाते और वह कुछ ऐसा बोल जाते हैं जोकि नैतिकता के दृष्टि से और एक देश के नागरिक की दृष्टि से बिल्कुल भी सही नहीं ठहराया जा सकता है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि यदि मोदी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान को आसानी होगी। इसी पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुलेआम मोदी को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे मोदी ने उनके साथ कोई गुप्त समझौता किया हो। देश यह जानना चाहता है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान ने हमारे 40 जवानों की हत्या की है?
केजरीवाल ने यह भी कहा कि क्या नमो टीवी को पाकिस्तान फंड कर रही है। आखिर पाकिस्तान क्यों चाहता है कि मोदी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी के पाकिस्तान के साथ कितने गहरे रिश्ते हैं इमरान खान के उस बयान के बाद भारत में सियासत सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विपक्ष लगातार नरेंद्र मोदी पर हमले करता रहा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए थे।
40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद जब हमारी बाल सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की थी। उस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और अब इमरान खान के एक बयान पर देश के प्रधानमंत्री को इस तरह निशाने पर लेना आश्चर्यजनक है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस से दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने का प्रयास कर रहे थे। मगर कांग्रेस ने गठबंधन करने से मना कर दिया। जिसके बाद अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



