जानिये कैसे नवरात्रि में आप घर पर रहकर बना सकते है फल्हार मखाने की चाटFeatured Article health Lifestyle 

जानिये कैसे नवरात्रि में आप घर पर रहकर बना सकते है फल्हार मखाने की चाट

इस समय चैत्र नवरात्रि का पर्व शूरू हो गया है। तो ऐसे में लोगो के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि व्रत के दौरान क्या खाया जाए। जहां लोगो का ऐसे में कुछ फल्हार चटपटा खाने का ज्यादा मन करता है। तो आज हम बात करने जा रहे है नवरात्रि पर व्रत के समय कैसे आप घर पर मखाना की फल्हार चाट बना सकते है। आइये जानते है रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  • 3 कप मखाना
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  •  लाल मिर्च पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच मूंगफली
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच हरी चटनी
  • 1 चम्मच इमली की चटनी
  • 1 खीरा बारीक कटा हुआ
  • 1/2 सेब कटा हुआ
  • सेंधा नमक स्वादानुसार

फल्हार चाट बनाने की विधि

सबसे पहले मखाना फल्हार चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सेंधा नमक डालकर मखाने को फ्राई कर लें। उसके बाद मखाने जब क्रिस्पी हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। अब इस फ्राईड मखाने में रोस्टेड मूंगफली, कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में हरी चटनी, लाल चटनी, कटे हुए खीरे, सेब डालकर अच्छे से मिला लें। वैसे आप चाहे तो इसमें अपना मनपसंद फल जैसे अनार के दाने और अंगूर को भी मिला सकते हैं। आपकी फल्हार चाट तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।

खास बात

वहीं, आप यह मखाना फल्हार चाट कोई भी व्रत के दौरान खा सकते है। जहां यह व्रत के दौरान खाया जा सकता है। जिसे लोग घर पर रहकर आराम से इसका आनंद उठा सकते है।

Related posts

Leave a Comment