उत्तर प्रदेश में जल्द आम आदमी के लिए चालू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी, पढ़िये पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में रहने वाले निवासियों के लिए बहुत जल्द पर्यटन विभाग एक सौगात देने जा रहा है। जहां एक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मेंआगरा, मथुरा, वाराणसी और प्रयागराज में लोग हेलीकॉप्टर टैक्सी का आनंद उठाने के साथ घूम भी सकेंगे। जिसके लिए पर्यटन विभाग तैयारी में लग गया है।
बहुत जल्द प्रस्ताव जाएगा यूपी कैबिनेट के पास
जानकारी के अनुसार प्रदेश के आगरा और मथुरा शहर में हेलीकॉप्टर टैक्सी चलाने के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण हो गया है। जिसके लिए पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। जहां यह प्रस्ताव बहुत जल्द यूपी कैबिनेट के पास भेज दिया जाएगा।
वाराणसी में देखी जा रही जमीन
हालांकि, बता दें की जब कैबिनेट की मंजूरी मिल जाएगी तब उसके बाद आगरा और मथुरा शहर के बीच हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जहां यह सेवा बहुत जल्द वाराणसी और प्रयागराज के बीच भी शूरू हो जाएगी। जिसके लिए वाराणसी में जमीन देखी जा रही है। दरअसल, प्रयागराज में रेत के कारण थोड़ी परेशानी आ रही है।
इन शहरो का भी उठा सकेंगे आनंद
जहां जल्द ही इस समस्या को भी दूर कर लिया जायेगा और हेलीकॉप्टर टैक्सी यहां भी शुरू कर दी जाएगी। इस सेवा के चालू हो जाने से हेलीकॉप्टर टैक्सी से विभिन्न शहरों की कनेक्टिविटी फास्ट हो जाएगी। जिससे पर्यटक हेलिकॉप्टर से ताजमहल, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, समेत तमाम पर्यटन घूम कर आनंद उठा सकेंगे।

