Breaking News 

स्वाइन फ्लू, डेंगू व जापानी बुखार से मिलेगा छुटकारा

डेंगू, स्वाइन फ्लू और जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बहुत जल्द इन बीमारियों पर प्रहार के लिए देशव्यापी अभियान चलेगा। पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का टीकाकरण कराया जाएगा। मुहिम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की एक संस्था को सौंपी गई है। खास बात यह है कि सरकार का इसमें कोई बजट नहीं लगेगा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में कार्यदायी संस्था यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। उत्तर प्रदेश में स्वाइनफ्लू, डेंगू, मलेरिया, मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियां हर साल आफत आती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो इन बीमारियों के साथ जापानी इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप दशकों से कहर ढा रहा है।

देशभर में योजना को क्रियान्वित कराने के लिए सरकार ने रायबरेली के ऑन शोध संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम प्रभारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रभारी के अलावा ग्राम पंचायत कार्यक्रम प्रभारी भी नियुक्त होंगे। सीडीओ, सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम चलेगा। कार्यदायी संस्था के ऑन शोध संस्थान के प्रबंधक अवनीश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निदेशक केसी मीना का आदेश मिल गया है। जल्द ही कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

डेंगू, स्वाइन फ्लू, हेपेटाइटिस बी, जापानी इंसेफ्लाइटिस, मेनिनजाइटिस, टायफाइड, खसरा, चेचक, मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि।

Related posts

Leave a Comment