भारत में जानियें इन जगहों के बारे में, जिन्हें आप कम बजट में घूम सकते हैFeatured Article Lifestyle nature Travel 

भारत में जानियें इन जगहों के बारे में, जिन्हें आप कम बजट में घूम सकते है

भारत देश में बहुत से लोग ऐसे है जिनका हमेसा कही ना कही घूमने का मन करता रहता है। जहां वह यह सोचते है कि कम बजट में अच्छी जगह भारत घूम लिया जाए। जहां ज्यादा पैसा भी खर्च ना हो। आइये जानते है उन जगहों के बारे में।

योगनगरी ऋषिकेश

सबसे पहले हम बात करने जा रहे है हरिद्वार के पास स्थित ऋषिकेश की । जो अपने आप में एक बहुत ही सुंदर जगह है। जी हां और आप यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग और कई अन्य साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते है। क्या आपको ये पता है कि ऋषिकेश को दुनिया की योग राजधानी के नाम से भी लोग जानते है।

रजवाड़ा शहर जयपुर

दूसरे नंबर पर हम बात करें जयपुर यानि पिंक सिटी की यह भी अपने आप में कोई शहर है। जी हां, यहां एक समृद्ध विरासत और कई स्मारक और संरचनाएं हैं। जिसे रजवाड़ो का शहर भी कहते है। जी हां, अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है तो आपको यहां की ट्रिप जरूरी लगानी चाहिए। जहां अलग ही शाही अनुभव का पता चलता है।

काशी

वाराणसी (काशी) एक ऐसा शहर जिसके शायद ही कोई परिचित नहीं होगा। वहीं, इस शहर को बनारस के नाम से भी जानते है। जी हां और आप यहां शांति का अनुभव कर सकते हैं और कई स्वादिष्ट व्यंजनों लुत्फ भी उठा सकते है।

हिमाचल का बीर बिलिंग

अगर आप पैराग्लाइडिंग करने के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है। यहां आप वीकेंड सेलिब्रेट कर सकते हैं और वो भी कम बजट में।

खूबसूरत शहर उदयपुर

बात की जाए राजस्थान में स्थित उदयपुर की तो यह खूबसूरत अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसमें कई मंत्रमुग्ध करने वाली झीलें भी हैं। यहां की शानदार वास्तुकला, सुंदर मंदिर और प्राकृतिक सुंदरता दिल को मानो छू जाती है।

 

Related posts

Leave a Comment