Featured Article 

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 6 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे आयकर विभाग के छापे देश के अलग-अलग स्थानों पर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से लगातार पड़ रहे छापों बाद आयकर विभाग ने लोकसभा चुनाव के दौरान बहुत बड़ी राशि जब्त की है। जिसको लेकर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि उन्होंने अपने 6 सालों के दौरान में ऐसा कभी नहीं देखा।

दरअसल चुनाव आयोग और आयकर विभाग के अधिकारियों ने 8 अप्रैल तक देश के विभिन्न भागों से अब तक कुल मिलाकर 1862 करोड़ रुपए जब किए हैं। जिनमें ड्रक्स शराब और नगद कैश भी शामिल हैं। इस पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बहुत बड़ी मात्रा में पैसों का लेन-देन होता है। मगर उन्होंने अपने 6 साल के कार्यकाल में ऐसा और इतनी बड़ी राशि का जप्त हो ना कभी भी नहीं देखा।

मीडिया से एस वाई कुरैशी ने बात करते हुए कहा कि चुनाव में पैसों का प्रयोग बहुत पहले से होता रहा है। मगर इस बार पहले से ज्यादा पैसे का प्रयोग हुआ है जो कि आश्चर्यजनक है। 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स और नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं। पहले इनकी जब्ती पंजाब और मणिपुर जैसे राज्य से होती थी। मगर इस बार नशीले पदार्थों के मामले में गुजरात सबसे अव्वल रहा। जो कि बहुत ही आश्चर्यजनक बात है। सामान्यता चुनाव के दौरान सरकार की सभी एजेंसियां इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क हो जाती हैं। मगर कोई इस तरह कहे कि सरकार पर दबाव डालकर फील्ड में हालात को डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा रही है। यह बहुत ही दुख दायक है मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।

पिछले रविवार को आयकर विभाग ने कमलनाथ के करीबी प्रवीण कक्कड़ के घर पर और अन्य 50 जगहों पर छापा मारा था। जहां से चुनाव आयोग और आयकर विभाग के अधिकारियों ने 281 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की थी। उसने वहां से कुछ डायरी और कंप्यूटर फाइलें भी जब की थीं। जिसके बाद आयकर विभाग को यह सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच पैसों का बड़ा लेनदेन हुआ है। दिल्ली की तुगलक रोड पर स्थित एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर पर और एक विशेष पार्टी के चुनाव दफ्तर पर ₹20 करोड़ भेजे गए हैं।

Summary
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 6 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा
Article Name
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 6 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा
Description
आयकर विभाग ने लोकसभा चुनाव के दौरान बहुत बड़ी राशि जब्त की है। जिसको लेकर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि उन्होंने अपने 6 सालों के दौरान में ऐसा कभी नहीं देखा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment