खाना खाने के बाद तुरंत बाद चाय पीने की है आदत, तो ये पहुंच सकता है नुकसान
चाय एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई पसंद करता है। क्या आप ये जानते है कि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं, कई लोग तो ऐसे होते है जिन्हे अक्सर खाना खाने के बाद चाय पीने की जरूरत होती है। जहां खाना के तुरंत बात यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
ये समस्याएं कर सकती है उतपन्न
क्या आप ये जानते है कि जरूरत से ज्यादा चाय पीना गंभीर बीमारियों को न्यौता देता है। अगर आप भी खाना खाने के बाद चाय पी रहे हैं तो ये आपके शरीर में खून की कमी पैदा करता है। क्योंकि सुबह खाली पेट चाय पीना भी गैस, पेट में समस्याएं उत्पन्न कर देता है। खाना खाने से पहले और बाद में चाय पीना सही नही होता हैं।
खास बात
तो अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको गंभीर परिणाम झेलने पड़ते हैं। बता दें कि ज्यादा चाय का सेवन आंतों की गति पर असर डालता है और अगर दिन में 5 से 6 बार आप चाय पी रहे हैं तो इससे आंतों में एंजाइम बनना तो बंद हो ही जाते हैं। साथ ही कब्ज की परेशानी भी बढ़ने लगती है।

