जिम लुक में भी अभिनेत्री करीना कपूर खान ढा रही है कहर
इन दिनों अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही सचेत हो गई है, शायद इसीलिए वह जिम जाने का एक भी दिन नहीं मिस कर रहीं। अभिनेत्री करीना कपूर खान का हॉट सेक्सी फिगर देखकर कोई भी यह बिल्कुल नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां है।
अभिनेत्री करीना इन दोनों अपने जिम लुक के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जिम लुक में भी बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक फोटो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह सफेद रंग की जैकेट, काले रंग की लोअर, आंखों में काले रंग का चश्मा और हाथ में बॉटल थामे हुए हैं। इस फोटो में अभिनेत्री करीना कपूर खान का पाउट सबसे ज्यादा उनके फैंस को लुभा रहा है।

अक्सर ही अभिनेत्री करीना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्सरसाइज करने के कुछ वीडियोस पोस्ट करती रहती हैं, और अपने फिट रहने का राज भी बताती हैं। वहीं, अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने क्यूट से बेटे की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं।
सिर्फ, तैमूर अली खान की फोटोस ही नहीं बल्कि, अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पति अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी अपनी लव केमिस्ट्री फोटो के ज़रिए दिखाती रहती हैं।
अब बात करें कि, करीना कपूर खान के बॉलीवुड में नए प्रोजेक्ट की तो, क्या खबर मिली है कि जल्द ही अभिनेत्री करीना कपूर खान दबंग-3 फिल्म में दोबारा आइटम सॉन्ग कर सकती हैं। आपको बता दें कि, इस फिल्म के पार्ट-2 में भी करीना ने आइटम सॉन्ग “फेविकोल” से किया था।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy
Summary

Article Name
जिम लुक में भी अभिनेत्री करीना कपूर खान ढा रही है कहर
Description
अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही सचेत हो गई है, शायद इसीलिए वह जिम जाने का एक भी दिन नहीं मिस कर रहीं।
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


