ताराचंद छात्रावासBreaking News Crime 

इविवि ताराचंद छात्रावास में संदिग्ध परिस्थिति में मिला छात्र का शव

इविवि के ताराचंद छात्रावास से एक छात्र की आत्महत्या की ख़बर सामने आई है जिससे पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बार फिर से विस्मय और डर का बसेरा गहरा हो चुका है|

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक के बाद एक लगातार आत्महत्या की घटनाओं ने सबको हैरत में डाल दिया है अभी कुछ दिनों पहले ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रजनीकांत यादव ने हॉस्टल ना मिलने के कारण आत्महत्या कर ली थी लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि उसी हॉस्टल के पीछे स्थित ताराचंद हॉस्टल में एक छात्र कुछ दिनों बाद ही आत्महत्या कर लेगा।

जिम लुक में भी अभिनेत्री करीना कपूर खान ढा रही है कहर

मिली खबर के मुताबिक ताराचंद छात्रावास में एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मृत छात्र का नाम विजय चौहान है और वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परास्नातक का छात्र था।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक महीने के भीतर ही यह दूसरी आत्महत्या की घटना है, हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन ताराचंद छात्रावास के बाहर इकट्ठे हुए छात्रों में लगातार यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि जो विजय चौहान पढ़ने में होनहार था वह आत्महत्या कैसे कर सकता है ? हालांकि इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता है।

महिला आईपीएल शुरू हो होगा इसी बार से इस तरह

Summary
इविवि ताराचंद छात्रावास में संदिग्ध परिस्थिति में मिला छात्र का शव
Article Name
इविवि ताराचंद छात्रावास में संदिग्ध परिस्थिति में मिला छात्र का शव
Description
इविवि के ताराचंद छात्रावास से एक छात्र की आत्महत्या की ख़बर सामने आई है जिससे पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बार फिर से विस्मय और डर का बसेरा गहरा हो चुका है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment