कौन हैं ये खूबसूरत लड़कियां जो पूरा दिन Auto Expo में गाड़ियों के साथ खड़ी रहती हैं
इन दिनों दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में एक से बढ़कर एक ऑटोमोबाइल कंपनियों की गाड़ियां प्रदर्शनी के लिए लायी गयी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2020) की। अगर आप खुद यहां पर गए होंगे तो यहां की चमक धमक और शानदार गाड़ियों को देख कर आपका भी दिल खुश हो गया होगा और जो नही गया होगा वो पिछले कुछ दिनों से टीवी, अखबार और इंटरनेट आदि पर इसके बारे में देख और सुन रहा है होगा। ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी सबसे नई और शानदार गाड़ियों का प्रदर्शन करती है और उसकी खूबियां भी बैटरी है ताकि ग्राहक उससे आकर्षित हों और खरीदें। हालांकि इस ऑटो एक्सपो की एक और खास बात है जिसपर ध्यान तो सभी का जाता होगा मगर उसके बारे में काम ही लोगों को पता रहता है।

असल में हम बात कर रहे हैं इन शानदार गाड़ियों के बगल में पूरा टाइम खड़ी रहने वाली खूबसूरत लड़कियों की। जो कई कई घंटों तक गाड़ियों के साथ खड़ी रहती है और मुस्कुराती रहती हैं। गाड़ियों को देखने वाले गाड़ी के साथ साथ इन्हें भी देखते हैं और तो और अपनी सेल्फी में इन्हें भी कैद करते है। इनमें से कुछ लड़कियां तो 11 घंटों तक गाड़ियों के साथ खड़ी रहती हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग को बाइक चलाने पर थमाया 42,500 रुपये का चालान
इस चमक दमक के पीछे एक कड़वी सच्ची भी है जिसके बारे में शायद ही कोई अवगत होगा। आपको बता दें कि शार्ट और वेस्टर्न ड्रेस में सुबह से शाम तक गाड़ियों के साथ कड़ी रहने वाली ये लड़कियां कम्पनी की एम्प्लोय नहीं होती है। इन खूबसूरत लड़कियों को खास इस शो के लिए चुना जाता है और इसके लिए उन्हें प्रतिदिन के 4 से 5 हज़ार रुपये तक दिए जाते हैं। हालाँकि इनमे से कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिनके पास ज्यादा अनुभव होता है उन्हें 8 से 10 हज़ार तक मिलता है।

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की इन मॉडल्स में से कोई सीए होता है तो कुछ इंजीनियंरिंग करने वाली छात्राएं भी होती हैं जो पाकेट मनी के लिए ये काम करती हैं। हालाँकि इन शानदार और लक्जरी गाड़ियों के आगे पूरा दिन खड़े रहने वाली लड़कियों को इनकी सैलरी के अलावा ट्रेवल, फूडिंग, ड्रेस, फूट वियर, एसेसरीज आदि कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।

