100 रन भी नहीं बना पाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल की खिताबी जंग शुरू हो चुकी है और इसी बीच मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने दिख रही हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा हमेशा की तरह इस बार भी भारी पड़ रहा है। जी हां चेन्नई सुपर किंग्स की बेहतरीन फील्डिंग और गेंदबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 100 रन भी नहीं बना पाई।
70 रन पर निपट गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु –
बेंगलुरु मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर से अपनी रॉयल्टी को नहीं साबित कर पाई और चेन्नई सुपर किंग्स के आगे 70 रनों पर ही सिमट गई। जी हां चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से की गई दमदार गेंदबाजी के आगे विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17.1 ओवर में ही अपने सारे विकेट गंवा दिए और पवेलियन की ओर लौट गई।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दमदार गेंदबाजी करते हुए हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। जी हां चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने तीन-तीन विकेट लिए इसके साथ ही रविंद्र जडेजा ने भी उमेश यादव को आउट करके एक विकेट लिया।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी है, जबकि बेंगलुरु ने अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। फिलहाल आईपीएल की सारी अपडेट के लिए हमारे इंडिया लाइव से जुड़े रहिए। खबर लिखे जाने तक बेंगलुरु की गेंदबाजी के सामने 1 विकेट गंवाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 रन बना लिए हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर से अपनी रॉयल्टी को नहीं साबित कर पाई और चेन्नई सुपर किंग्स के आगे 70 रनों पर ही सिमट गई। जी हां चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से की गई दमदार गेंदबाजी के आगे विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17.1 ओवर में ही अपने सारे विकेट गंवा दिए और पवेलियन की ओर लौट गई।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo


