Breaking News Cricket Sports Trending 

जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने किया आगाज

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से मैदान पर अपना दमखम दिखाते हुए आईपीएल 2019 की शुरुआत अपनी जीत से किया है।
जी हां आज शुरू होने वाले आईपीएल 2019 के 12वें संस्करण में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सीएसके के बीच खेला गया जिसमें सीएसके यानी कि चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दे दी।
70 रनों पर सिमट गई थी और आज चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी –
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेहतरीन गेंदबाजी के चलते 70 रनों पर ही सिमटना पड़ गया था। जी हां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से इमरान ताहिर और हरभजन सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करके तीन तीन विकेट अपनी झोली में डाल लिए जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने भी उमेश यादव को आउट करके एक विकेट अपने खाते में डाला। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सकी और महज 17.1 ओवर में ही सारी टीम ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई।
70 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत की। हालांकि टीम को बहुत जल्दी एक नुकसान उठाना पड़ा लेकिन दूसरे विकेट के लिए टीम ने बेहतरीन साझेदारी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 40 रन बना कर दो विकेट खोए।
शेन वाटसन और सुरेश रैना के आउट होने के बाद अंबति रायडू और केदार जाधव की जोड़ी ने टीम को 59 रनों तक पहुंचाया जिसके बाद मोहम्मद सिराज की गेंद पर अंबति रायडू बोल्ड हो गए। इसके बाद मैदान पर केदार जाधव और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने टीम को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 70 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से आईपीएल 2019 की ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी पेश कर दी।
गौरतलब है कि आज से आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है जो मई महीने तक चलेगी फिलहाल विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने बहुत बड़ी चुनौती है कि वह आने वाले अपने अगले मैच के लिए पूरी तरीके से तैयार रहें क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मैदान पर जिस तरीके से अपना दमखम दिखाया है उससे यह बात साफ पता चल रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा सकती है।
Summary
Author
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment