पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, यूपी को दिया तोहफा
उत्तर प्रदेश को आज एक बार फिर बड़ी सौगात मिली। जहां पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश के ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ का लोकार्पण कर यूपी को तोहफा दिया। वहीं, पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया। बता दें कि अनुमानित लागत से कम खर्च में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों को भी काफी फायदा मिल सकेगा। जहां राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को अब यूपी के कई जगहों पर पहुंचने में सहूलियत उपलब्ध हो सकेगी।
आइये जानें प्वाइंट में
- बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और जालौन के लोगों के लिए दिल्ली का सफर अब आसान हो सकेगा।
- वही, इस एक्सप्रेस-वे पर 250 से ज्यादा छोटे पुल, 15 से ज्यादा फ्लाईओवर, 6 टोल प्लाजा और 12 से ज्यादा बड़े पुल और 4 रेल पुल बनाए गए हैं। वहीं एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एंबुलेंस की सुविधा भी जारी रहेगी।
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर रखी गई है। जिसमें चार लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ खाली जमीन भी है।
- इस एक्सप्रेस-वे के रास्ते चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो सकेगा।
- एक्सप्रेस-वे पर लोगों की सहूलियत के लिए 4 जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं, इसके अलावा 4 पेट्रोल पंप भी शामिल है।
- इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 6 हिस्सों में किया गया है और इसे बनाने में 14,850 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।
- इस एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात ये है कि ये 8 नदियों से होकर गुजरता है। जिसमे बागेन, केन, श्यामा, चन्दावल, बिरमा, यमुना, बेतवा और सेंगर नदी शामिल है।
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस इलाके की कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देने का काम करेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

