जायरा वसीम ने कहा बाई-बाईEntertainment Trending 

जायरा वसीम ने कहा बाय-बाय , क्या है बॉलीवुड छोड़ने की वजह ?

जायरा वसीम ने कहा बाय-बाय : बॉलीवुड में 5 साल पहले “दंगल गर्ल” के नाम से मशहूर होने वाली जायरा वसीम ने एक झटके में ऐसा ऐलान कर दिया कि बॉलीवुड में भूचाल आ गया है|आज कुछ देर पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह अब बॉलीवुड के अपने शानदार करियर को समाप्त कर अलविदा कह रही है|

उनके इस तरह अचानक से बॉलीवुड को बाय-बाय कहने के फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया है| इसकी वजह को जानने के लिए उनके सोशल मीडिया को खंगालना बेहद जरूरी है| उनके सोशल मीडिया पोस्ट को पढ़ने के बाद यह बात साफ जाहिर हो जाती है कि इस्लाम धर्म के प्रति झुकाव नेजायरा वसीम को यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया|

मलाइका-अर्जुन रोमांटिक तस्वीर जो कर देगी दिल को खुश !

जायरा वसीम ने कहा बाय-बाय पोस्ट के जरिए

जायरा ने इस पोस्ट के जरिए कहा कि 5 साल पहले उन्होंने जो फैसला लिया था जिसने उनकी जिंदगी बदल दी| उन्होंने कहा- “मैंने बॉलीवुड में कदम रखा| मेरी यह यात्रा काफी थकाने वाली रही| इन 5 सालों में अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही| छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती इसलिए मैं इस फील्ड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं| मैंने बहुत सोच समझकर यह फैसला किया है|”

जायरा वसीम ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में कदम रखा था| जायरा वसीम को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है| उन्होंने फिल्म में पहलवान गीता फोगट के बचपन वाला किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था|

इसके बाद 2017 में वह आमिर खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में| इसके लिए भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था| वह विवादों में भी तब आ गई थी जब उन्होंने प्लेन में छेड़छाड़ करते आदमी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था|

उनकी लेटेस्ट या कहे तो आखिरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ “स्काई इज़ पिंक” होगी जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा की बेटी का रोल निभा रही है|

 

नुसरत जहाँ का पलटवार हुआ उनके खिलाफ जिन्होंने कही थी यह घटिया बात

Related posts

Leave a Comment