किचन में काम करते हुए ये 5 टिप्स जरूर अपनाएँ, इससे बचेगा आपका खूब सारा समय
इसमें कोई दोराय नहीं कि एक गृहिणी का ज्यादातर समय किचन में काम करते हुए ही निकल जाता है. ऐसे में अगर आप किचन में काम करते हुए ये 5 टिप्स अपनाएंगी तो आपका काफी सारा समय बच सकता है. जी हां आज हम आपको किचन में काम करने के कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले है जिससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा. यक़ीनन किचन में काम करते हुए ये 5 टिप्स आजमाने से न केवल आपका समय बल्कि आपकी ऊर्जा में भी काफी बचत होगी. इसलिए अगर हो सके तो इस जानकारी को जरा ध्यान से पढियेगा, क्यूकि यह जानकारी गृहिणियों के काफी काम आएगी. तो चलिए अब आपको बताते है कि किचन में काम करते हुए आपको कौन सी पांच टिप्स अपनानी चाहिए.
किचन में काम करते हुए ये 5 टिप्स जरूर अपनाएँ..
१. चनो को उबलाना.. कई बार ऐसा होता है कि आप चने की सब्जी बनाने से पहले चने भिगोना भूल जाती है. तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. जी हां इस स्थिति में सबसे पहले चनो को गर्म पानी में डाल दीजिये. बता दे कि थोड़ी देर गर्म पानी में पकने के बाद चने खुद बखुद फूलने लगेंगे. इससे आपके लिए चने की सब्जी बनाना काफी आसान हो जाएगा.
२. लहसुन.. अब ये तो सब जानते है कि लहसुन को छीलने में कितना सारा समय खराब हो जाता है. बरहलाल अगर आप अपना समय बचाना चाहती है, तो लहसुन को छीलने से पहले गर्म पानी में डाल दीजिये और फिर थोड़ी देर बाद इसे पानी से निकाल लीजिये. इसके बाद लहसुन के छिलके अपने आप आसानी से निकल जायेंगे.
समय और खाने की करे बचत..
३. केलो को खराब होने से बचाना.. कई बार ऐसा होता है कि कुछ फलो को ज्यादा समय तक खुले में रखने से वह खराब हो जाते है. बरहलाल केला भी उन्ही फलो में से एक है. इसलिए अगर आप केले को खराब होने से बचाना चाहते है, तो केले के डंठल पर फॉयल पेपर लगा दीजिये. इससे केला खराब होने से बच जाएगा.
४. ड्राई फ्रूट्स.. गौरतलब है कि किचन में डिब्बों में बंद ड्राई फ्रूट्स में कीड़े लगना बहुत ही आम सी बात है. मगर यदि आप ड्राई फ्रूट्स को बचाना चाहते है, तो इसे बाहर रखने की बजाय फ्रिज में रखे. इससे ड्राई फ्रूट्स में कीड़े लगने की संभावना बहुत कम होती है.
५. बची हुई दाल को न फेंके.. कई बार ऐसा होता है कि रात के समय दाल ज्यादा बन जाती है और वह बच जाती है. तो ऐसे में दाल को फेंकने की गलती न करे. जी हां आप इसमें कई तरह के मसाले, प्याज, टमाटर आदि सब मिला कर परांठे के रूप में इस्तेमाल कर सकते है. इससे आपकी दाल भी खराब होने से बच जाएगी.
बरहलाल अगर आप किचन में काम करते हुए ये 5 टिप्स अपनाएंगे तो हमें यकीन है कि आप समय के साथ साथ खाने की भी खूब बचत करेंगे.
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




