उत्तर प्रदेश में शुरू होगी फ्री कोचिंग सुविधा, ये उठा सकेंगे लाभ
BHU (Banaras Hindu University) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोचिंग ओबीसी (Other Backward Classes) और अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। बता दें की इस योजना के तहत, उम्मीदवारों को एक साल के कोचिंग प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह योजना विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है जो यूपीएससी और यूपीपीएससी की कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित हैं।
कोचिंग की फीस
आपको दें की इस कोचिंग में कोई ट्यूशन फीस नहीं है, लेकिन आवेदन शुल्क 250 रुपये है। कोचिंग फ्री में दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन के लिए लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। वहीं, व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर होगा।
पात्रता
आवेदन करने के लिए SC और OBC श्रेणी के उम्मीदवार ही पात्र हैं। वहीं, उम्मीदवार की परिवार की कुल आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा का आयोजन
परीक्षा का संभावित समय: जनवरी 2025 में आयोजित की जा सकती है।
महत्वपूर्ण जानकारी:
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 दिसंबर 2024
कोर्स का समय: 12 महीने
कुल सीटें: 100 सीटें प्रत्येक के लिए (UPSC और SPSC)

