कियारा आडवाणी गुस्से में बाल कटवाEntertainment Featured Article News Trending 

 कियारा आडवाणी ने क्यों गुस्से में कटवा दिए अपने बाल

लस्ट स्टोरीज की फेम गर्ल कियारा आडवाणी को तो आप सभी लोग जानते होंगे, वहीं मशीन फिल्म से बॉलीवुड में लोकप्रिय हुईं, कियारा आडवाणी  हाल ही में, गुस्से में अपने बाल कटवा दिए हैं, तो चलिए जानते हैं कि कियारा आडवाणी ने गुस्से में अपने बाल क्यों कटवा दिए ? और कियारा आडवाणी ने गुस्से में बाल कटवाने के बाद क्या पाया  ?

इस वजह से कियारा आडवाणी ने काटे अपने बाल –

 कियारा आडवाणी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रैप करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं रैप करते करते अचानक कियारा आडवाणी ने अपने बालों को काट दिया है। दरअसल कियारा आडवाणी जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने मम्मी के द्वारा कही जाने वाली बातों से एक रैप किया है और रैप करते करते अचानक से उन्होंने अपने बालों को काट दिया है़।
कियारा रैप करते हुए कहती हैं कि उनकी मम्मी कहती हैं कि शादी में जाते वक्त उन्हें साड़ी पहनना है, लेकिन कियारा आडवाणी को साड़ी पहनना नहीं पसंद है। इसलिए कियारा आडवाणी मम्मी जी की कही गई बातों पर एक रैप सॉन्ग बनाती हैं। और उसे रैप गाने को वो गाते हुए नजर आती हैं, और गाते गाते कियारा ने झट से अपने बालों को काटा डाला है। फिलहाल कियारा आडवाणी ने अपने बालों को क्यों काटा है और वह अपने बालों को काटने के बाद क्या कुछ नया करने वाली हैं। इस बारे में तो उन्होंने वीडियो में नहीं बताया लेकिन कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी अपनी फिल्म के चलते कुछ ऐसा करती हुई नजर आई हैं।
 गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार जल्द ही एक फिल्म के माध्यम से फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जी हां और इस फिल्म का नाम है लक्ष्मी बॉम्ब, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Related posts

Leave a Comment