अर्जुन मलाइका की शादी की तैयारियों की हुई शुभ शुरुआत
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का प्यार भरा रिश्ता अब पूरी तरह से परवान चढ़ चुका है। जी हां जहाँ कल तक इन दोनों के अफेयर की खबरे खूब सुर्खियां बटोर रही थी। वही अब अर्जुन मलाइका की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुका है। हालांकि बॉलीवुड में ऐसे बहुत से लोग है जो इस शादी से खुश नहीं है। मगर वो कहते है न कि जब प्यार किया तो जमाने से कैसा डरना। बता दे कि जैसे जैसे इनकी शादी का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे इन दोनों का प्यार भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि आज कल बॉलीवुड में यही जोड़ी ट्रेंड कर रही है। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है।

अर्जुन मलाइका की शादी..
अगर सूत्रों की माने तो मार्च महीने के अंत तक इन दोनों की शादी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस शादी को लेकर किसी ने भी औपचारिक रूप से कोई ब्यान नहीं दिया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मलाइका की टीम से जुड़े एक शख्स ने ही इस बात का खुलासा किया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी अफवाह ये तो आने वाला समय ही बताएगा। दरअसल हाल ही में मलाइका ने अपनी टीम को अपनी शादी की तैयारियां करने के लिए कह दिया।
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मलाइका अपनी शादी को काफी निजी तौर पर गुप्त रखना चाहती है। जी हां वह काफी प्राइवेट तरीके से शादी करना चाहती है। अब अर्जुन मलाइका की शादी से बॉलीवुड के कई लोगो को समस्या हो सकती है। तो ऐसे में मलाइका का अपनी शादी को प्राइवेट रखना काफी लाजिमी सी बात है। हालांकि उनकी शादी की रिसेप्शन मुंबई में ही की जाएगी।
यहाँ तक कि अब मलाइका अर्जुन कपूर के घर वालो के साथ भी अच्छी तरह से घुल मिल गई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों की जोड़ी भी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी बन सकती है।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



