दिसंबर में इन जगहो पर जाएं घूमने, मन हो जाएगा प्रसन्नLifestyle News Travel 

दिसंबर में इन जगहो पर जाएं घूमने, मन हो जाएगा प्रसन्न

दिसंबर के महीने में भारत की बहुत सी जगहों पर ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाती है. वहीं, अगर पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो इस दौरान यहां ठंड के साथ ही जमकर बर्फबारी भी होती है। दिसंबर साल आखिरी महीना होता है इस दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर आता है. भारत में भी क्रिसमस और न्यू ईयर को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से लोग इस दौरान वेकेशन मनाने के लिए पहाड़ी इलाकों में जाते हैं और बर्फबारी का मजा लेते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ठंड और ठंडी जगहों पर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में हैं जिन्हें बहुत ज्यादा ठंडी जगहों पर जाना अच्छा नहीं लगता तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दिसंबर के महीने में ठंड नहीं होती लेकिन मौसम काफी सुहाना रहता है।

मुंबई

मुंबई को लेकर कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है। दिसंबर के महीने में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। मुंबई में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें है जहां आप काफी एंजॉय कर सकते हैं। साथ ही मुंबई का स्ट्रीट फूड भी काफी ज्यादा फेमस है खासतौर पर यहां का वड़ा पाव।

गुजरात

दिसंबर के महीने में गुजरात का मौसम काफी अच्छा रहता है। इस दौरान यहां ना तो ज्यादा ठंड होती है और ना ही ज्यादा गर्मी। साथ ही दिसंबर में महीने में यहां फेमस रण उत्सव का भी आयोजन किया जाता है जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।

Related posts

Leave a Comment