विंग कमांडर अभिनंदनFeatured Article health International Affairs News 

जानिए विंग कमांडर अभिनंदन के एम आर आई रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर क्यो रह गए दंग

हाल ही में पाकिस्तान से रिहा होकर अपने देश वापस लौटे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन विभिन्न प्रकार के चिकित्सा जाँचो से गुजर रहे हैं । पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की जमीन पर उतरने के बाद पाकिस्तानी लोगों के द्वारा भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को अनेक प्रकार के हमले का शिकार होना पड़ा । जिससे कि वह बुरी तरीके से घायल हो गए थे ।  ऐसे में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जाटों के प्रक्रम से उनका गुजरना लाज़मी है ।
डॉक्टरों ने बताया जाँच के बारे में
कमांडर अभिनंदन के एम आर आई रिपोर्ट को देखकर डॉक्टरों ने यह बताया है कि एम आर आई स्कैन में विंग कमांडर अभिनंदन के शरीर में किसी भी प्रकार का कोई भी बग नहीं मिला है । डॉक्टरों को यह अंदेशा था कि कमांडर अभिनंदन के शरीर में बग छिपा हुआ हो सकता है । बग का मतलब है छिपा हुआ माइक्रोफोन ।  इसके साथ ही स्कैन में विंग कमांडर की रीड के निचले हिस्से में चोट का भी पता लगाया गया है । डॉक्टरों ने बताया कि  ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तानी एफ -16 के साथ हवाई युद्ध के दौरान मिग-21 से इजेक्ट होते समय उन्हें यह चोट रीड के निचले हिस्से में लगी होगी ।
आई एस आई ने रची थी साज़िश
विंग कमांडर अभिनंदन ने एयर फोर्स के अधिकारियों को पाकिस्तान के बारे में बताया कि पाकिस्तान ने उन्हें वहां के कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के कस्टडी में रखा था ।  एजेंसी ने विंग कमांडर को किसी भी तरीके से शारीरिक नुकसान तो नहीं पहुंचाया था लेकिन उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने के लिए भरसक प्रयास किया कमांडर अभिनंदन को मानसिक रूप से प्रताड़ित देने के लिए आईएसआई ने हर दांव आजमाया लेकिन कामयाब नहीं हुए ।
गौरतलब है कि विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी का खेल भी आईएसआई के द्वारा ही खेला गया । इसके जरिए वह विंग कमांडर अभिनंदन को एक प्रकार से मानसिक प्रताड़ना भी दे रहे थे ।  इसके साथ ही वह एक वीडियो भी बनाए जिसमें पाकिस्तान सेना की प्रशंसा और भारतीय मीडिया की आलोचना की जा रही थी ।
भारत देश और भारतीय सेना से जुड़ी और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर।
Summary
विंग कमांडर अभिनंदन के एम आर आई रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर क्यो रह गए दंग
Article Name
विंग कमांडर अभिनंदन के एम आर आई रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर क्यो रह गए दंग
Description
पाकिस्तान से रिहा होकर अपने देश वापस लौटे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन विभिन्न प्रकार के चिकित्सा जाँचो से गुजर रहे हैं ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment