मध्य प्रदेशNews 

कांग्रेस और भाजपा को झोंकनी होगी चुनाव के लिए पूरी ताकत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को अपनी कमर को और मजबूत करना होगा । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव शेड्यूल जारी हो गया है । इसलिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने निश्चित समय में चुनाव के लिए जोरदार प्रचार करना शुरू कर दिया है ।
मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से बीजेपी राज कर रही कांग्रेस इस राज को खत्म करने की पूरी कोशिश में है । वही भारतीय जनता पार्टी 2019 के आम चुनाव से पहले मध्य प्रदेश का चुनाव बड़े अंतर से जीत कर एक बहुत बड़ा बूस्ट चाहती है । इसलिए बीजेपी किसी भी तरह से सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है ।
हालत इस समय किसी महाभारत के युद्ध के मैदान से कम नहीं है क्योंकि इस समय मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों मध्यप्रदेश में मौजूद हैं ।
मध्य प्रदेश
मालवा और सेंट्रल मध्य प्रदेश की ऐसी दो जगह है मध्य प्रदेश का दिल माना जाता है । इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच काफी नजदीकी और गहमागहमी वाली लड़ाई दिख रही है । जहां कांग्रेस सत्ता में आने की कोशिश को हकीकत में बदलना चाहती है वही भाजपा फिर से एक बार सत्ता को पाना चाहती है । इसलिए कांग्रेस अपने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए मालवा और मध्य क्षेत्र की लगभग 86 विधानसभा सीटों पर दमदार ढंग से वापसी करने की उम्मीद रख रही है । ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि भारतीय जनता पार्टी वहां की उच्च और  निम्न जाति वालों के बीच कैसे सामंजस्य स्थापित करती है । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसानों की नाराजगी और निराशा को किस प्रकार से दूर करती है । वहीं कांग्रेस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि किसान और भाजपा से जनता पार्टी से निराश लोग कांग्रेस की तरफ रुख किए हुए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल ही किसानों पर मालवा क्षेत्र के मांस मंदसौर में किसानों पर फायरिंग हुई थी और उज्जैन में सवर्णों के प्रदर्शन ने कांग्रेस को एक और जीता जागता मौका उपलब्ध कराया है ।

Related posts

Leave a Comment