विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है । विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने बोला कि शिवसेना प्रमुख के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या आने वाले 25 नवंबर को तो जरूर आएंगे लेकिन जहां उनकी सत्ता है । वहां पर उत्तर भारतीयों पर होने वाले अत्याचार के बारे में वह अयोध्या वालों को क्या बताएंगे ।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश विष्णु कोकजे ने यह कहा कि उद्धव ठाकरे को सबसे पहले बाल ठाकरे का एक अद्भुत स्मारक बनवाना चाहिए और उसके बाद ही अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के बारे में उन्हें सोचना चाहिए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अयोध्या में उन्हें कदम रखना चाहिए ।
उन्होंने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तर भारतीयों को पीटने वाले अयोध्या में लोगों को क्या मुंह दिखा कर अपनी बात रखेंगे । उन्होंने कहा कि शिवसेना अब अयोध्या राम मंदिर के राष्ट्रीय मुद्दे को अपना मुद्दा बनाना चाहती है । वह आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बहुत बड़ा माइंड गेम खेलना चाहती है । जिससे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना एक अच्छा स्थान प्राप्त कर सके और अपने अस्तित्व को बनाए रहे । इसीलिए शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे आने वाले 25 नवंबर को अयोध्या आना चाहते हैं ।
उन्होंने कहा कि शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में राम मंदिर के विषय में बात करने के लिए और उसके विषय में कुछ करने के लिए नहीं आ रहे हैं बल्कि वह अयोध्या में शिवसेना की शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए आ रहे हैं ।
आने वाले 25 नवंबर को अयोध्या एक धर्म के नगरी नहीं बल्कि राजनीति का एक बहुत बड़ा क्षेत्र बन जाने वाला है । क्योंकि 25 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , विश्व हिंदू परिषद , शिवसेना आदि लोगों ने ठीक उसी ही दिन उनका रैली करना तय किया है । संपादकीय लेख में कहा गया है कि कि किसी के भी मन में किसी भी प्रकार का कोई कटुता या द्वेष नहीं है बल्कि हम रैली का तहे दिल से स्वागत करते हैं लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हिंदुत्व वादियों में अलगाव का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए ।

