मेथी दाने का इस्तेमाल इस तरह से करे और इन परेशानियों से छुटकारा पाएं
आमतौर पर मेथी दाने का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। जी हां कई तरह की सब्जियां बनाते समय इस मसाले का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इससे न केवल खाने की खुशबू बढ़ जाती है, बल्कि खाना भी काफी स्वादिष्ट भी हो जाता है। मगर आज हम आपको इसके फायदों से रूबरू करवाना चाहते है। गौरतलब है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेथी दाना खाना और त्वचा तथा बालो के लिए मेथी दाना लगाना काफी गुणकारी होता है। बहुत कम लोग जानते है कि मेथी दाना हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। इसका मिश्रण बनाने के लिए इसे थोड़ी देर पानी में भिगो कर रख दे और फिर इसे मिक्सी में पीस ले।

मेथी दाने का इस्तेमाल..
http://गलती से भी दही खाने के बाद ये 4 चीजें न खाएं, आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकता है काफी हानिकारक
इसके बाद इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगा ले। जी हां इससे आपकी त्वचा एकदम निखरने लगेगी। तो चलिए अब आपको बताते है कि इसका सेवन करने से कौन सा फायदा होता है। बता दे कि खाना खाने के बाद अगर आपको पेट संबंधी परेशानियां जैसे कि अपच, गैस, एसिडिटी आदि होती है तो मेथी दाने के पाउडर का आधा चम्मच छाछ में मिला कर पी लीजिये। इससे आपकी पेट से संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाएँगी।
इसके इलावा अगर आप रुसी या रूखे बालो से परेशान है, तो मेथी दाने को पीस कर उसका सूखा पाउडर बना लीजिये और आधी कटोरी दही में इस पाउडर को मिला लीजिये। फिर इस पेस्ट को अपने बालो की जड़ो पर लगा लीजिये। इससे आपके बाल यक़ीनन काफी अच्छे हो जायेंगे। बता दे कि पेस्ट लगाने के एक घंटे बाद ही आपको अपने बाल धोने है। इसके साथ ही अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान है, तो मेथी दाने का एक चम्मच हल्के गुनगुने पानी के साथ जरूर ले।
बता दे कि इस तरह से मेथी दाने का इस्तेमाल करने से आप कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते है।
स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



