पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय वायुसेना ने मचाई तबाही| वायुसेना ने POK नहीं बल्कि खैबर पख्तूनख्वा में किया अटैक|
जैसा की हम सब जानते हैं कि पुलवामा अटैक के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बिच में तनाव बढ़ता ही जा रहा है| आपको बता दें कि 14 फ़रवरी को पुलवामा में भारतीय जवान के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमे हमारे 44 जवान शहीद हो गए थे| इस घटना के बाद से भारत का खून खौला हुआ है| इसी के बिच एक बड़ी खबर आ रही है| भारतीय वायुसेना LOC को पर कर पाकिस्तान में घुसकर खैबर पख्तूनख्वा में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारतीय वायुसेना ने आज तड़के सुबह 3:30 पर ये स्ट्राइक किया| इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज लड़ाकू विमानों का प्रयोग किया| लेकिन अभीतक कोई भी भारतीय आधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है|
आपको बता दे कि पाकिस्तानी मीडिया सिर्फ ये मान रही है कि ये अटैक POK में हुआ है| यहाँ पर एक बात ये गौर करने लायक है कि पाकिस्तान ने कबुल किया है भारतीय सेना ने हमला किया है|धीरे धीरे ये अपने औकात में आते हुए दिख रहे है| लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वायुसेना पाकिस्तान केअंदर घुसकर खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त के जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया है| और ये बात पाकिस्तान मानने को तैयार नहीं है| खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त पाकिस्तान का एक अहम हिस्सा है जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान देश के सीमा पर है|
इस स्ट्राइक के बाद दिल्ली भी हरकत में आ गयी है| प्रधानमंत्री ने सुरक्षा कमेटी कैबिनेट की बड़ी बैठक बुलाई है| जिसमे पीएम मोदी को इसके बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है| आपको बता दें कि इस बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री मौजूद हैं|
उधर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भी बैठक बुलाया है और बैठक में भारतीय वायुसेना के द्वारा किये गए करवाई पर मंथन कर रहे हैं|
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किये हैं. अब्दुला ने ट्वीट कर लिखा कि अगर ये स्ट्राइक खैबर-पख्तूनवा में की गई है तो ये एक बड़ी स्ट्राइक है. उन्होंने ट्वीट में ये भी कहा है कि अगर ये स्ट्राइक POK में हुई है तो ये प्रतीकात्मक कार्रवाई है|
If this is Balakote in KPK it’s a major incursion & a significant strike IAF planes. However if it’s Balakote in Poonch sector, along the LoC it’s a largely symbolic strike because at this time of the year forward launch pads & militant camps are empty & non-functional.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) February 26, 2019
बीजेपी नेता अभिनेता परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है|
A TRULY BEAUTIFUL GOOD MORNING. THANKS @narendramodi SIR AND BRAVEHEARTS OF OUR ARMY . JAI HO . 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
— Chowkidar Paresh Rawal (@SirPareshRawal) February 26, 2019

Author, Writer, Poet

