लक्ष्मण की पत्नी उर्मिलाFeatured Article mythology हिन्दी लेख 

तो इसलिए लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला 14 वर्षो तक सोती रही, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

अगर आपने रामायण पढ़ी होगी तो आपको यक़ीनन पता होगा कि उर्मिला लक्ष्मण जी की पत्नी थी. जी हां रामायण में केवल राम और सीता जी ने ही नहीं बल्कि लक्ष्मण और उर्मिला जी ने भी काफी बड़े बड़े बलिदान दिए है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राम, सीता और लक्ष्मण जी के वनवास जाने के बाद लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला जी भी चौदह वर्षो तक सोती रही. अब ये तो सब को मालूम है कि लक्ष्मण जी कितने आज्ञाकारी भाई थे और वह अपने भाई श्री राम की कोई बात नहीं टालते थे. ऐसे में जब श्री राम को वनवास जाना पड़ा, तो लक्ष्मण जी भी उनके साथ वनवास गए थे. वही अगर हम लक्ष्मण जी की पत्नी उर्मिला की बात करे तो वह भी सीता जी की छोटी बहन थी. यानि दोनों भाइयों का विवाह दोनों बहनो के साथ हुआ था.

इस वजह से चौदह सालो तक सोती रही उर्मिला..

जी हां लक्ष्मण और उर्मिला जी की शादी भी तभी हुई थी, जब राम और सीता जी का विवाह हुआ था. इसके इलावा जब लक्ष्मण जी वनवास के लिए जा रहे थे, तब उर्मिला भी उनके साथ जाना चाहती थी. मगर लक्ष्मण जी ने उर्मिला को यह कह कर मना कर दिया कि उन्हें राज्य में रह कर माता पिता का ध्यान रखना है. ऐसे में उर्मिला अपने पति लक्ष्मण की बात से इंकार न कर सकी. वही एक पुरानी कथा के अनुसार रावण के पुत्र मेघनाद को यह वरदान मिला था कि जो व्यक्ति चौदह वर्षो तक सोया न हो केवल वही उसे हरा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लक्ष्मण जी अपने भाई राम और सीता जी की सेवा करने और उनकी रक्षा करने में इतने व्यस्त थे कि वह चौदह वर्षो तक सो ही नहीं पाएं.

जी हां उनके बदले उर्मिला जी चौदह वर्षो तक सोती रही. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला जी ने लक्ष्मण जी की नींद भी अपनी आँखों में बसा ली थी. वैसे आप सोच रहे होंगे कि जब उर्मिला चौदह सालो तक सोती रही, तब लक्ष्मण जी के माता पिता का ध्यान किसने रखा. दरअसल सीता माता ने जाने से पहले उर्मिला को एक वरदान दिया था. जी हां सीता जी द्वारा दिए गए इस वरदान के अनुसार उर्मिला जी एक साथ तीन काम कर सकती थी. इसका मतलब ये है कि उर्मिला जी ने चौदह वर्षो तक सो कर न केवल अपना वचन पूरा किया बल्कि लक्ष्मण जी की जीत का कारण भी बनी.

बहरहाल हमें उम्मीद है कि आपको रामायण और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला की ये दिलचस्प कथा जरूर पसंद आई होगी.

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
तो इसलिए लक्ष्मण क
Article Name
तो इसलिए लक्ष्मण क
Description
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राम, सीता और लक्ष्मण जी के वनवास जाने के बाद लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला जी भी चौदह वर्षो तक सोती रही.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

2 Thoughts to “तो इसलिए लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला 14 वर्षो तक सोती रही, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान”

  1. Dr B K Jha

    It’s indeed beautiful information about which I have no information. I like to appreciate your research on this matter!

Leave a Comment