यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती, अभी आवेदन करें!
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्स्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती ( यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती )- अक्टूबर 2018 हेतु सूचना/विज्ञप्ति जारी किया है.
यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती, इस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्सटेबल के कुल 49,568 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है.
यूपी पुलिस में लगभग पचास हज़ार सिपाहियों की भर्ती, इस विज्ञप्ति के अनुसार कॉन्सटेबल के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज 19 नवंबर से शुरू होगी. यूपी पुलिस (UP Police) आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 और आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी के 18,208 पदों पर भर्ती करेगी.
आरक्षी नागरिक पुलिस के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं, जबकि आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी के लिए सिर्फ पुरुष आवेदन कर सकते हैं.
यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है. आवेदन की आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2018 है.
अन्य जानकारी और ऑनलाइन आवेदन हेतु यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाएँ.

