उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक बैन
देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश अब एक नए आयाम को छूने वाला है। उत्तर प्रदेश में अब प्लास्टिक पूर्ण रूप से बंद होने वाला है। इसकी आधिकारिक घोषणा आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की । उन्होंने अपने घोषणा में कहा कि 15 जुलाई 2018 से उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हो जाएगा।
प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम अनेक प्रकार से पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। प्लास्टिक वह पदार्थ है जो कि किसी भी प्रकार से पर्यावरण में नष्ट नहीं होता । वह अपशिष्ट पदार्थ के रूप में पर्यावरण में सदैव बना रहता है और पर्यावरण में उपस्थित मिट्टी वायु और अन्य घटकों में को दुष्प्रभावित करता है । इसको लेकर केंद्र सरकार पर्यावरण विभाग और राज्य सरकार काफी चिंतित है और इस दिशा में बहुत ठोस कदम उठाना शुरु कर दी है। देश भर में लगभग 18 राज्यों में अब तक पॉलीथिन प्लास्टिक की चीजें बैन हो चुकी है। उत्तर प्रदेश ऐसा 19 वां राज्य होगा जिसमें प्लास्टिक बैन होगा । इसके साथ-साथ महाराष्ट्र में भी प्लास्टिक बैन होने का अधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
गौरतलब है कि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश में उपस्थित राज्य सरकार ने प्लास्टिक को लेकर बैंन करने की घोषणा की। यह तीसरी बार है जबकि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से इसकी आधिकारिक घोषणा हुई ।
इसके पहले 2015 के नवंबर में इलाहाबाद के हाईकोर्ट ने तात्कालिक राज्य सरकार को राज्य में पूर्ण रुप से प्लास्टिक को बैन करने का त्वरित आदेश दिया था। आदेश की गंभीरता को लेते हुए तत्कालिक राज्य सरकार ने 2016 के लगभग जनवरी में प्लास्टिक बैन किया, जो कुछ दिनों तक चल सका। इसके पश्चात फिर 2017 में उन्होंने प्लास्टिक बैन करने की कोशिश की जो पूरी तरह से असफल रहा।
इस बार उत्तर प्रदेश सरकार में 15 जुलाई 2018 से प्लास्टिक बंद करने का आदेश लागू किया जाएगा और आदेश पूर्ण न होने पर कड़े जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से आदेश आया है कि प्लास्टिक बैंन के आदेश को ना मानने पर लगभग 50000 का जुर्माना हो सकता है और जुर्माने में किसी भी व्यक्ति विशेष को कोई भी सहूलियत नहीं दी जाएगी । सभी के साथ एक समान व्यवहार किया जाएगा ।पर्यावरण की दृष्टि से केंद्र और राज्य सरकार ने यह विशेष ठोस और कड़ा कदम उठाया है।

