फ्यूचर टॉप 5 बाइक कॉन्सेप्ट्सFeatured Article Knowledge Trending 

फ्यूचर टॉप 5 बाइक कॉन्सेप्ट्स जिनसे होगा नई तकनीक का आगाज़

फ्यूचर टॉप 5 बाइक कॉन्सेप्ट्स : इंसान को अपना भविष्य देखने की इच्छा हमेशा से ही थी। उसके अंदर यह जिज्ञासा हमेशा से बनी रहती है कि आगे क्या होने वाला है? कुछ इसी तरह बाइक राइडर और विभिन्न प्रकार की मोटरसाइकिल के फैन भी भविष्य में आने वाली मोटरसाइकिल के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनके लिए  सबसे ज्यादा जिज्ञासा वाली बात यह होती है कि  मोटरसाइकिल को लेकर  उन्हें अनेकों नई नई टेक्नोलॉजी दिखाई पड़ेगी।  तो आपके लिए पेश है भविष्य की 10 मोटरसाइकिल जिसे आप देख कर हैरान हो जायेंगे तो आइए जानते हैं इन 10 मोटरसाइकिलों के बारे में –

फ्यूचर टॉप 5 बाइक कॉन्सेप्ट्स : 1. Akrapovic Full Moon Concept Motorcycle

Image result for 1. Akrapovic Full Moon Concept Motorcycle

जर्मनी के सैलज़ुफलीन कस्टमबाइक शो में इस बाइक का कांसेप्ट रखा गया था। इसकी असाधारण विशेषताएं इसको अन्य मोटरसाइकिल ओं से भविष्य में सबसे अलग बनाएंगी। मोटरसाइकिल में  S&S knucklehead 1,524 cc engine लगा हुआ होगा जो कि बहुत ही शक्तिशाली है। इस बाइक के आगे का पहिया 30 इंच लंबा है और एलुमिनियम और कार्बन धातु से मिलकर बना है। इसकी चमक चांद सी दिखाई पड़ती है इसलिए इस बाइक का नाम फुल मून रखा गया है। मोटरसाइकिल के अन्य दूसरे पार्ट भी एलुमिनियम और कार्बन से बने हुए हैं। चांद जैसी चमकदार दिखने वाली इस गाड़ी में दो एग्जॉस्ट लगे हुए हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह एक्रोफोबिक धारणा पर आधारित है।

2. Yamaha Motoroid

 

Image result for Yamaha Motoroid

इस मोटरसाइकिल का भार लगभग 213 किलोग्राम है और इसमें सिर्फ और सिर्फ सिंगल सीट डिजाइन की गई है। इसके backrest style rear sensors राइडर और मशीन के बीच उचित समावयवता बनाते हैं। यामाहा की यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से fledged है। मोटराइड की यह अवधारणा बिना सोची-समझी अवधारणा पर आधारित है। यह बाइक अपने मालिक के साथ जीव प्राणी की तरह व्यवहार करती है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि या पूरी तरह से सेल्फ बैलेंसिंग बाइक है जो कि देखने में काफी आश्चर्यजनक लगती है।

3.  Yo Hummer J1

 

फ्यूचर टॉप 5 बाइक कॉन्सेप्ट्स

यह दुनिया की सबसे पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। जिसकी रेंज 75 मील प्रति घंटा है। एलुमिनियम और प्लास्टिक से बनी इस बाइक मैं बैटरी राइडर की सीट के निचले हिस्से पर लगा होता है। इस बाइक के रियर व्हील में ऑटोमेटिक मोटर लगे हुए होते हैं। गाड़ी में लगे हुए डिस ब्रेक गति को रोकने के लिए काम आते हैं। मोटरसाइकिल केरियर व्यू में एक एलईडी पैनल लगा होता है जिसमें मोटरसाइकिल से संबंधित डाटा दिखाई देता है। मोटरसाइकिल का रंग हरे घास जैसा आकर्षक है।

4.   Zek OO

 

Image result for  Jack OF motorbike

इस मोटरसाइकिल को जैपनीज कंपनी ने बनाया है और यह भी पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक बाइक है। यह बाइक सिंगल चार्ज होने पर 55 से 80 मील तक की दूरी तय कर सकती है। 6 घंटे चार्ज होने के बाद यह गाड़ी 75 मील प्रति घंटे की चाल से चल सकती है। इसका भार लगभग 616 पाउंड है। इस गाड़ी में प्रयुक्त बैटरी पूरी तरह से लिथियम आयन से बनी हुई है।

5. Honda Riding Assist

 

फ्यूचर टॉप 5 बाइक कॉन्सेप्ट्स

होंडा की यह बाइक लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी के साथ साथ लो हाइट ऑफ सीट भी है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरी तरह से सेल्फ बैलेंसिंग बाइक है। यह मोटरसाइकिल भारी से भारी ट्रैफिक में चलने के लिए भी बनी हुई है। इस बाइक के सेंसर ओनर के द्वारा टच करने पर एक्टिव हो जाते हैं जिससे ओनर जहां जहां जाता है बाइक उसके पीछे पीछे उसे फॉलो करती है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि ट्रैफिक में गाड़ी रोकने पर बैलेंस के लिए राइडर को पैर जमीन पर रखने की कोई जरूरत नहीं है। यह गाड़ी खुद-ब-खुद बैलेंस करने के लिए तैयार है।

 

Time is money that’s why It costs

Related posts

Leave a Comment