मीना कुमारी को देख लाल बहादुर शास्त्री ने पूछा था यह सवाल
ये तो सब जानते है कि मीना कुमारी बॉलीवुड की वो अभिनेत्री है जिन्हे ट्रेजेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कोई दोराय नहीं कि मीना कुमारी ने अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हालांकि इसके बावजूद भी लाल बहादुर शास्त्री मीना कुमारी को देख कर वो सवाल पूछ बैठे जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल ये उस समय की बात है जब शास्त्री जी ग्रह मंत्री हुआ करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह किस्सा मुंबई स्टूडियो में हुए एक कार्यक्रम के दौरान का है। जहाँ पाकीजा फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी।

मीना कुमारी को देख..
मीना कुमारी की कहानी जान सच में इमोशनल हो जायेंगे आप
अब पाकीजा फिल्म में किसने बेहतरीन अभिनय किया था, ये तो हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। बता दे कि उस समय मीना कुमारी अपनी सफलता के शिखर पर थी। तब शास्त्री जी को पाकीजा फिल्म की शूटिंग देखने के लिए बुलाया गया था। जिसके चलते शास्त्री जी इस कार्यक्रम में आने से मना नहीं कर सके। गौरतलब है कि इस किस्से का जिक्र नैयर की नयी किताब आन लीडर एंड आइकॉन..फ्रॉम जिन्ना टू मोदी में किया गया है। यह किताब नैयर ने पिछले साल ही अगस्त महीने में अपने निधन से कुछ हफ्ते पहले ही पूरी की थी।
इस बारे में नैयर ने लिखा था कि वहां कई बड़े कलाकार मौजूद थे। ऐसे में मीना कुमारी ने शास्त्री जी को माला पहनाई। इसके बाद शास्त्री जी ने बड़ी धीमी आवाज में नैयर से पूछा कि यह महिला कौन है। हालांकि नैयर जी मीना कुमारी का नाम लेते हुए काफी हैरान थे। वो इसलिए क्यूकि इतनी बड़ी अभिनेत्री होने के बावजूद भी शास्त्री जी उन्हें नहीं जानते थे। इसके इलावा मीना कुमारी को न जानने के बावजूद भी शास्त्री जी ने अपनी अज्ञानता को किसी से छुपाने का प्रयास नहीं किया।
यही वजह है कि नैयर ने अपनी किताब में शास्त्री जी की ईमानदारी और सरलता का भी बखान किया है। वैसे मीना कुमारी को देख जब शास्त्री जी ने यह सवाल पूछा था कि तब नैयर जी भी वास्तव में हक्के बक्के रह गए थे।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



