दिल्ली को हरा फाइनल में पहुंची सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 12वें संस्करण में एक बार फिर से अपना दमखम दिखा दिया है और यही वजह है कि आज चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मैदान पर पटखनी देते हुए आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जी हां दिल्ली को हराकर सीएसके ने फाइनल में जगह बना ली है, और शायद अब फाइनल में खेलते हुए सीएसके 2019 के आईपीएल ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा जमा ले, फिलहाल यह तो आने वाले वक्त ही बताएगा लेकिन चलिए जानते हैं आज के रोमांचक मैच के बारे में –
दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया था 147 रनों का स्कोर –

Into the finals of the #VIVOIPL like a boss 😎😎
Faf and Watson all smiles post the win for the #IPLSelfie pic.twitter.com/ahA6qXKfJC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2019
दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारने के बाद, जब मैदान में सीएसके के द्वारा बुलाए जाने पर बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसने पारी को बेहतरीन तरीके से संभालने की कोशिश की . लेकिन सीएसके के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक दिल्ली कैपिटल्स मैदान पर नहीं टिक सकी और उसने 147 रन बनाकर अपने 9 विकेट खो दिए। दिल्ली की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 25 गेंदों में 38 रन बनाए और कॉलिन ने 24 गेंदों में 27 रन बनाया। सीएसके की ओर से गेंदबाजी करते हुए ब्रावो, रविंद्र जडेजा, और दीपक को दो दो विकेट मिले।
147 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने बेहतरीन तरीके से पारी को संभाला और बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर के शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। शेन वॉटसन और डू प्लेसिस ने सीएसके के लिए 50-50 रन जोड़े। वहीं शेन वॉटसन के स्ट्राइक रेट की बात करें तो आज वॉटसन ने 156.25 की स्ट्राइक रेट से अपने 50 रन पूरे किए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच 6 विकेट से जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
हालांकि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दो मैच में हार का सामना किया था लेकिन कहीं ना कहीं इसे महेंद्र सिंह धोनी की रणनीतिक चाल बताई जा रही थी ताकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स को चकमा देकर फाइनल का टिकट पक्का कर सके और हुआ भी ऐसा… धोनी की रणनीति के आगे दिल्ली कैपिटल्स ढेर हो गई।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

