इमरान खान की धमकीCrime Featured Article News politics Security Trending हिन्दी लेख 

इमरान खान की धमकी, कहा अगर भारत ने हमला किया तो हम भी देंगे जवाब

बता दे जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमले के बाद अब इमरान खान भी एक्शन में आ चुके है। गौरतलब है कि इमरान खान की धमकी के बाद भारत देश और भी ज्यादा गुस्से में आ चुका है। दरअसल इमरान खान का कहना है कि भारत देश बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर या पाकिस्तान के लोगो पर इल्जाम नहीं लगा सकता। ये गलत है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान से पहले नवाज शरीफ पीएम की कुर्सी संभाल रहे थे। उसके बाद इमरान खान पाकिस्तान के पीएम बने। ऐसे में अपने पाक देश को बचाने के लिए इमरान खान ने भी भारत पर कई इल्जाम लगाएं है।

इमरान खान की धमकी

इमरान खान की धमकी..

http://नेता महबूबा मुफ़्ती ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के सपोर्ट में कह डाली ये बात

जी हां इमरान खान ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है। जब कि जैश ए मोहम्मद ने खुद वीडियो जारी करके ये बात कही थी, ये हमला उसके द्वारा करवाया गया है। वही दूसरी तरफ इमरान खान का कहना है कि भला पाकिस्तान ऐसा क्यों करेगा। भला इसमें पाकिस्तान का क्या फायदा होगा। इसके साथ ही इमरान खान का कहना है कि अगर भारत सरकार उन्हें सबूत देने के लिए तैयार है, तो वह खुद इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई करेंगे।

इसके इलावा पाक के पीएम इमरान खान का कहना है कि वह भी पिछले पंद्रह सालो से आंतकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहे है। मगर ऐसा क्यों होता है कि हर बार जब भी जम्मू कश्मीर में कुछ होता है, तो उसका इल्जाम पाकिस्तान पर ही लगाया जाता है। हालांकि इस बार इमरान खान की धमकी से डर कर भारत देश भी पीछे हटने वाला नहीं है।

वैसे इमरान खान का तो यही कहना है कि अगर इस बार बिना किसी सबूत के भारत देश ने कुछ किया तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
इमरान खान की धमकी, कहा अगर भारत ने हमला किया तो हम भी देंगे जवाब   India Alive
Article Name
इमरान खान की धमकी, कहा अगर भारत ने हमला किया तो हम भी देंगे जवाब India Alive
Description
गौरतलब है कि इमरान खान की धमकी के बाद भारत देश और भी ज्यादा गुस्से में आ चुका है। दरअसल इमरान खान का कहना है कि भारत देश बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर या पाकिस्तान के लोगो पर इल्जाम नहीं लगा सकता
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment