ये होगी जान्हवी कपूर की पहली वेब सीरीज
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वैसे तो जान्हवी कपूर ने धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन अब वो डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं आपको जानकर हैरानी होगी कि डिजिटल डेब्यू में धड़क गर्ल के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। जी हां जानवी कपूर की पहली वेब सीरीज का ऐलान हो चुका है। और वैसे भी भारत में इन दिनों वेब सीरीज का खूब बोलबाला बढ़ा हुआ है।
इस वेब सीरीज से होगा इनका डिजिटल डेब्यू –

तो चलिए बिना देर किए हुए आपको बताते हैं कि जान्हवी कपूर की पहली वेब सीरीज का ऐलान कब हुआ और उनकी इस वेब सीरीज का क्या नाम होगा। जी हां सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि जोया अख्तर की वेब सीरीज के जरिए जान्हवी कपूर वेब सीरीज की दुनिया में अपना डेब्यू करेंगी। हालांकि ये वेब सीरीज कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज में जान्हवी कपूर के एक अलग अंदाज को दिखाया जाएगा।
बच्चन पांडे का लुक हुआ जारी, लुंगी में दिख रहे हैं अक्षय कुमार
हालांकि वेब सीरीज का नाम घोस्ट स्टोरीज बताया जा रहा है और यह लस्ट स्टोरीज की कहानी को भी पीछे छोड़ सकता है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के साथ लस्ट स्टोरीज की चार शॉर्ट फिल्म के लिए अनुराग कश्यप ने जिस तरीके प्रदर्शन किया था ठीक उसी तरीके से जोया अख्तर भी घोस्ट स्टोरीज के साथ नई कहानी बतलाना चाहती हैं।
जानिए क्या है मिशन इंपॉसिबल और साहो फिल्म का कनेक्शन
आपको बता दें कि जान्हवी की डेब्यू फिल्म धड़क ने पिछले साल बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी और फिल्म को पूरे देश में अच्छी खासी सफलता भी मिली थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि जान्हवी की पहली वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है और यह वेबसीरीज लोगों को खूब पसंद भी आएगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

