मोदी कारगिल युद्धFeatured Article News politics Trending 

कारगिल युद्ध में गए थे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 में सेना के नाम पर वोट की वजह से भारतीय जनता पार्टी की फजीहत तो बहुत हुई और उसके खिलाफ कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग तक याचिकाएं भी दायर कराईं गई कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है लेकिन हुआ कुछ नहीं। वहीं कारगिल दिवस के मौके पर आज पीएम मोदी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी कारगिल युद्ध में गए थे।

क्या है पूरा मामला –

आज कारगिल दिवस है और पूरा देश कारगिल में शहीद हुए वीरों को याद कर रहा है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कारगिल में शहीद हुए वीरों को याद करते हुए एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी कारगिल युद्ध में गए थे। हालांकि  लोगों ने इस तस्वीर को देखने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की और यह भी जाना कि पीएम मोदी कारगिल युद्ध में गए थे। हालांकि उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वह जवानों से मिलने के लिए और उनकी हौसला अफजाई के लिए पीएम मोदी कारगिल युद्ध में गए थे।

लोकसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल, अब होगा न्याय

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कई कद्दावर नेताओं ने भी कारगिल में शहीद हुए जवानों को याद किया जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा ट्रीट गुरदासपुर से सांसद और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का था उन्होंने भी कारगिल में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि कारगिल युद्ध में भयानक नरसंहार हुआ था जिसमें भारत देश के कई वीर जवान शहीद हो गए थे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला,जिसमें भाजपा ने प्रचण्ड  जीत हासिल की। उसके बाद हाल ही में कर्नाटक में बीजेपी ने 2018 की हार का बदला लेते हुए वहां की सरकार गिरा दी।

Related posts

Leave a Comment