मोदी सरकार का चमत्कारEconomy Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

क्या ये मोदी सरकार का चमत्कार है या महज एक इत्तेफाक, जो भारत को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है

यूँ तो लोकसभा चुनाव आने में अभी थोड़ा सा समय ही बाकी है। मगर लोकसभा चुनाव आने से पहले ही पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे पूरे देश को उन पर बेहद गर्व है। जी हां मोदी सरकार का चमत्कार देख कर आम जनता वास्तव में काफी खुश है। हालांकि इस बार किसकी सरकार बनेगी, ये तो हम नहीं कह सकते, लेकिन मोदी सरकार ने जो कमाल किया है उससे हर जगह उनकी खूब तारीफ हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत को एक बड़ी जीत हासिल हुई है। जो इससे पहले कभी नहीं मिली थी।

मोदी सरकार का चमत्कार

मोदी सरकार का चमत्कार..

वैसे आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर भारत को ऐसी कौन सी कामयाबी मिली है। तो चलिए अब आपको मोदी सरकार की इस जीत के बारे में विस्तार से बताते है। अब ये तो सब जानते ही है कि वर्तमान समय में मोदी सरकार ही भारत देश को संभाल रही है। ऐसे में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही भारत को दुनिया की छठीं अर्थव्यवस्था बनने का गर्व प्राप्त हुआ है। जी हां भारत देश को ऐसा गौरव इससे पहले कभी प्राप्त नहीं हुआ था। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले साल 2012 में भारत की अर्थव्यवस्था ग्याहरवे स्थान पर थी। हालांकि ये बात अलग है कि तब भारत में कांग्रेस की सरकार का राज चलता था।

वही अगर हम राजकोषीय घाटे की बात करे तो इस बारे में वित्त मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि साल 2012 के पांच प्वॉइंट आठ फीसदी और साल 2013 के चार प्वॉइंट नौ फीसदी की उच्च दर की तुलना में साल 2018 और 2019 में राजकोषीय घाटे को अनुमानित आंकड़े के अनुसार तीन प्वॉइंट चार फीसदी पर लाया गया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मोदी सरकार के आने के बाद आम जनता को फायदा ज्यादा हुआ है। शायद यही वजह है कि इस बार भारत की अर्थव्यवस्था को इतना अच्छा रैंक मिला है। जी हां अगर खबरों की माने तो इसे मोदी सरकार की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है।

अब ये जीत मोदी सरकार को अपनी मेहनत की वजह से मिली है या महज एक इत्तेफाक है, ये तो केवल आम जनता ही बता सकती है। मगर इतना तो तय है कि यह वास्तव में मोदी सरकार का चमत्कार है, जो आज हमारा देश इतनी तरक्की कर रहा है।

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
क्या ये मोदी सरकार का चमत्कार है या महज एक इत्तेफाक, जो भारत को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है  India Alive
Article Name
क्या ये मोदी सरकार का चमत्कार है या महज एक इत्तेफाक, जो भारत को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है India Alive
Description
जी हां मोदी सरकार का चमत्कार देख कर आम जनता वास्तव में काफी खुश है। हालांकि इस बार किसकी सरकार बनेगी, ये तो हम नहीं कह सकते, लेकिन मोदी सरकार ने जो कमाल किया है उससे हर जगह उनकी खूब तारीफ हो रही है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment