जब इंदिरा गांधी ने कहा कि अटल जी हिटलर की तरह भाषण देते है
इसमें कोई शक नहीं कि इंदिरा गांधी राजनीती का एक जाना माना चेहरा रह चुकी है। जी हां इंदिरा गांधी की राजनीती की मिसाल तो लोग आज भी देते है। मगर आज हम आपको राजनीती के उस किस्से के बारे में बताएंगे जब इंदिरा गांधी ने कहा था कि अटल जी तो हिटलर की तरह भाषण देते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इंदिरा गांधी ने यह बात संसद में कही थी। वही अगर हम अटल बिहारी वायपेयी जी की बात करे तो उनके खुशमिजाज व्यव्हार से तो हर कोई वाकिफ है। इसके इलावा अटल जी काफी हाजिर जवाब वाले व्यक्तित्व के मालिक थे। यहाँ तक कि उनकी हाजिर जवाबी के तो विपक्ष वाले भी कायल थे।

इंदिरा गांधी ने कहा..
वैसे आज हम आपको जिस किस्से के बारे में बताने जा रहे है, उसका जिक्र अटल जी पर लिखी गई किताब अ मैन फॉर आल सीजन में किया गया है। जिसके लेखक किंगशुक नाग है। बता दे कि यह बेहद ही मशहूर लेखक है। दरअसल अटल जी जब भी संसद में होते थे, तो वह बड़े गंभीर हो कर भाषण देते थे। यही वजह है कि अटल जी के कड़े व्यव्हार को देख कर इंदिरा गाँधी ने यह कहा था कि अटल जी तो हिटलर की तरह भाषण देते है। हालांकि इंदिरा गांधी के हिटलर कहने के बाद अटल जी भी चुप नहीं रहे। जी हां उन्होंने भी हाजिर जवाबी से इंदिरा गांधी की बात का जवाब दिया था। वैसे इंदिरा गांधी का ये भी कहना था कि अटल जी हमेशा हाथ लहरा लहरा कर भाषण देते है।
ऐसे में अटल जी ने कहा था कि इंदिरा जी हाथ हिला कर तो सभी भाषण देते है, लेकिन क्या आपने कभी किसी को पैर हिला कर भाषण देते हुए सुना है ? अब जाहिर सी बात है कि ऐसे जवाब को सुन कर किसी की भी हंसी छूट जाएँ। यक़ीनन उस समय संसद में बैठे सभी लोगो का भी यही हाल था। जी हां अटल जी का व्यव्हार ही कुछ ऐसा था कि वो हर चुभती और बड़ी बात को भी मजेदार तरीके से कहते थे। शायद यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों के नेता भी उन्हें बेहद पसंद करते थे और उनकी बात का बुरा नहीं मानते। वो कहते है न कि इंसान अपने व्यव्हार से पूरा जग जीत सकता है। बस अटल जी का व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही था।
हालांकि जब इंदिरा गांधी ने कहा कि अटल जी हिटलर की तरह भाषण देते है तो इस पर अटल जी का जवाब सुनने के लिए हर कोई बेताब जरूर था।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



