रेखा के पति नेBollywood Entertainment Featured Article हिन्दी लेख 

रेखा के पति ने शादी के सात महीने बाद आत्महत्या की थी, जाने आखिर क्यों

आज हम उस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसे खूबसूरती की मिसाल कहा जाता है। जी हां हम यहाँ अस्सी के दशक की खूबसूरत और प्रसिद्ध एक्ट्रेस रेखा की बात कर रहे है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जिस रेखा को आज लोग इतना प्यार करते है उसी रेखा के पति ने शादी के सात महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। वैसे आप सोच रहे होंगे कि रेखा ने तो कभी शादी ही नहीं की, तो उसके पति ने आत्महत्या कैसे कर ली। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रेखा ने साल 1990 में मुकेश अग्रवाल नाम के एक उद्योगपति से शादी की थी। इसके इलावा रेखा ने जब मुकेश से शादी की थी, तब उनकी शादी के बारे में केवल कुछ ही लोग जानते थे।

रेखा के पति ने

रेखा के पति ने..

जैसे कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र आदि रेखा की इस गुप्त तरीके से की गई शादी के बारे में जानते थे। दरअसल जब रेखा ने मुकेश से शादी की थी , तब रेखा सफलता की ऊंचाईयां छू रही थी। यहाँ तक कि उस समय उन्होंने बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। यही वजह है कि फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध को कायम रखने के लिए रेखा अपने पति से दूर रहने लगी। शायद यही वजह है कि इन दोनों की शादी साल भर भी नहीं टिक पाई। वही दूसरी तरफ जब रेखा को पता चला कि मुकेश अग्रवाल काफी समय से डिप्रेशन की दवाईयां ले रहे है, तब तो वह मुकेश से बिलकुल ही दूर हो गई।

अब यूँ तो मुकेश ने रेखा के पास जाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश नाकामयाब रही। जिसके कारण मुकेश अग्रवाल इन हालातो के सामने पूरी तरह से टूट गए। जी हां उन्होंने शादी के सात महीने बाद ही रेखा के दुपट्टे को गले में बाँध कर खुदखुशी कर ली थी। हालांकि यहाँ इत्तेफाक की बात ये है कि जब रेखा के पति ने आत्महत्या की थी, तब रेखा शहर में मौजूद ही नहीं थी। मगर इतना तो तय है कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल उनसे बेहद प्यार करते थे, लेकिन ऐसा लगता है कि रेखा ने मुकेश अग्रवाल से केवल नाम की शादी ही की थी। तभी तो अपने पति के मरने के बाद भी वह अपनी मांग में बड़ा सा सिंदूर लगाती है।

हालांकि ये आज तक किसी को पता नहीं चला कि अपने पति के मरने के बाद रेखा आज भी किसके नाम का सिंदूर लगाती है।

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
रेखा के पति ने शादी के सात महीने बाद आत्महत्या की थी, जाने आखिर क्यों    India Alive
Article Name
रेखा के पति ने शादी के सात महीने बाद आत्महत्या की थी, जाने आखिर क्यों India Alive
Description
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जिस रेखा को आज लोग इतना प्यार करते है उसी रेखा के पति ने शादी के सात महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment