शहीद जवान के पिता का छलका दर्द, कहा अब सब कुछ खत्म हो गया
ये तो सब जानते है कि मेजर बिष्ट अब हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके है। ऐसे में इस शहीद जवान के पिता ने अपना दर्द ब्यान किया है। जी हां अपने बेटे की शहीदी को याद करते हुए इस पिता का दर्द बार बार छलक रहा है। बता दे कि मेजर बिष्ट की शहीदी के बाद उनके पिता एकदम टूट चुके है। उनका कहना है कि अब हमारा सब कुछ खत्म हो चुका है। इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि अब वह देहरादून में रह कर क्या करेंगे। अब वह हमेशा के लिए अपने गांव चले जायेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता उन्हें प्यार से सोनू कह कर बुलाते थे।

शहीद जवान के पिता..
http://पुलवामा हमले का पहला बदला : जैश कमांडर कमरान हुआ ढेर
बहरहाल मेजर साहब की शहीदी के बाद जब लोग उनके पिता एसएस बिष्ट को हिम्मत देने के लिए आ रहे थे, तब वह हर किसी से यही कह रहे थे कि अब वह यहाँ नहीं रहेंगे। यहाँ तक कि वह अपने बेटे के बचपन से लेकर उसकी शहादत तक के सभी पलो को याद करके बेहद भावुक हो रहे थे। उनका कहना है कि उन्होंने किसी का क्या बुरा किया था, जो उनके साथ ऐसा हुआ। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा था। बस उसकी शादी होनी ही बाकी रह गई थी।
हालांकि शादी में थोड़ा समय जरूर लग गया, लेकिन फिर सोनू ने तैयारियां करने का मौका ही नहीं दिया। भला इस तरह से कोई छोड़ कर जाता है क्या ? वही दूसरी तरफ रेखा बिष्ट जो मेजर बिष्ट की माँ है, वह अपने बेटे की शहादत के बाद एकदम सुध खो चुकी है। जी हां उन्होंने रविवार से पानी की एक घूंट तक नहीं पी है। यूँ तो उनकी करीबी महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही है, लेकिन वह बार बार अपने बेटे का नाम ले रही है।
वही शहीद जवान के पिता का कहना है कि अब उन्हें यहाँ नहीं रहना है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बेटे की शहादत ने एक पिता को सच में बिखेर कर रख दिया है।
भारत देश और भारतीय सेना से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



